ePaper

Stock Market: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स में 836 अंकों की गिरावट पर बंद

Updated at : 07 Nov 2024 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स में 836 अंकों की गिरावट पर बंद

Stock Market: दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई, जिसमें सेंसेक्स 836 अंकों की गिरावट के साथ 79,541.79 पर बंद हुआ

विज्ञापन

Stock Market: दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई, जिसमें सेंसेक्स 836 अंकों की गिरावट के साथ 79,541.79 पर बंद हुआ. यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते आई. ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 958 अंकों की गिरावट के साथ 79,419.34 का निचला स्तर भी छू लिया. निफ्टी भी 284.70 अंकों की गिरावट के साथ 24,199.35 पर आ गया.

Also Read: Satellite Spectrum: एलन मस्क की Starlink के लिए राहत भरी खबर,नहीं होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों में हुई जबकि सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर में मामूली बढ़त दर्ज हुई. विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ है. बुधवार को एफआईआई ने 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की थी.

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला जिसमें दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों ने सकारात्मक रुख दिखाया जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे.

Also Read : Success Story: मिलिए भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर से, जिन्होंने 54 की उम्र में शुरुआत की यात्रा

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola