ePaper

शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स में 1,092.68 अंकों की जोरदार उछाल

Updated at : 06 Aug 2024 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स में 1,092.68 अंकों की जोरदार उछाल

दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली छाई.

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजार भी बम-बम बोल रहे हैं. सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद जापान का निक्केई करीब 7.89 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हांगकांग के हैंगसेंग में करीब 0.46 की तेजी देखी जा रही है.

विज्ञापन

Stock Market: लगातार दो दिन की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार 6 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार में हरियाली छाई हुई है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,092.68 अंकों की जोरदार छलांगकर 79,852.08 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी करीब 327 अंकों की बढ़त के साथ 24,382.60 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. इससे पहले, सोमवार को सेंसेक्स 2226.49 अंक या 2.75% की बड़ा गोता लगाते हुए 78,755.46 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 432.25 1.75% की बड़ी गिरावट के साथ 24,285.45 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ था.

मुनाफे में सेंसेक्स के 26 शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त आने के बाद सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 26 कंपनियों के शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं. इनमें टेक महिंद्रा, जेएसड‍ब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड ट्रुबो, इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारतीय स्टेट बैंक, एसडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं. आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में हैं.

इसे भी पढ़ें: कौन है वो लड़की जो संभालेगी रतन टाटा की कुर्सी, सायरस मिस्त्री से क्या है नाता?

एशियाई शेयर बाजार भी बम-बम

भारतीय शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजार भी बम-बम बोल रहे हैं. सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद जापान का निक्केई करीब 7.89 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हांगकांग के हैंगसेंग में करीब 0.46 की तेजी देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट भी लाभ के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, यूरोपीय बाजार में नरमी का रुख देखा जा रहा है. अमेरिका का डाऊ जोंस सोमवार को 0.86 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 2408.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.41 फीसदी चढ़कर 77.38 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola