ePaper

रतन टाटा को शेयर बाजार की विदाई, बीएसई सेंसेक्स ने 144 प्वाइंट बढ़कर निभाई जिम्मेदारी

Updated at : 10 Oct 2024 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
रतन टाटा को शेयर बाजार की विदाई, बीएसई सेंसेक्स ने 144 प्वाइंट बढ़कर निभाई जिम्मेदारी

रतन टाटा को शेयर बाजार ने दी विदाई

Stock Market Tributed To Ratan Tata: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना रहा. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बंद रहा. यूरोपीय बाजार नरम रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में तेजी बनी हुई है.

विज्ञापन

Stock Market Tributed To Ratan Tata: देश के परोपकारी दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को निधन होने के बाद गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ विदाई दी. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 144.31 प्वाइंट बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 81,611.41 प्वाइंट पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 16.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24,998.45 प्वाइंट पर क्लोजिंग की. सुबह करीब 9.15 बजे सेंसेक्स 256.96 प्वाइंट की बढ़त के साथ 81,724.06 प्वाइंट और निफ्टी 82.95 प्वाइंट उछलकर 25,064.90 प्वाइंट के स्तर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी.

बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयरों में बढ़त

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और आईटीसी शामिल हैं. इसके अलावा, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, सनफार्मा, इन्फोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड ट्रुबो, टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: 2008 की महामंदी में इस यूनिवर्सिटी को 50 मिलियन डॉलर दान में दिए थे रतन टाटा, बने दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी

एशियाई बाजारों में भी बढ़त

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना रहा. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बंद रहा. यूरोपीय बाजार नरम रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में तेजी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.37% की बढ़त के साथ 2,618.10 प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.51% बढ़कर 77.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा से 55 साल छोटा दोस्त, जिन्होंने अंतिम समय तक की देखभाल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola