शुरुआती कारोबार में बाजार में बढ़त, 68 अंक उछलकर खुला सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 28 Aug 2024 10:01 AM
शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार.
Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आ गई. यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है. वहीं, अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक मंगलवार को सपाट होकर बंद हुए थे.
Stock Market: एशियाई शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार 28 अगस्त 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ कामकाज शुरू हुआ. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.08 अंक चढ़कर 81,779.84 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने 16.80 अंक की बढ़त के साथ 25,034.55 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. मंगलवार 27 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.02% और निफ्टी 7.15 अंक या 0.03% की मामूल बढ़त के साथ बंद हुए थे.
बीएसई में 13 कंपनियों के शेयरों में मुनाफा
घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 13 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स और लार्सन एंड ट्रुबो शामिल रहे. वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे.
इसे भी पढ़ें: 90 लाख सरकारी कर्मचारी के घर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, NPS-OPS सब जाएंगे भूल
एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज
एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आ गई. यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है. वहीं, अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक मंगलवार को सपाट होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.43 फीसदी गिरकर 2,514.49 औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड मजबूत होकर 79.62 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 555 फॉर्मूला, जान लेने पर हर आदमी करेगा 5 करोड़ का FIRE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










