ePaper

हुंडई के हुंकार से बाजार ने पकड़ी रफ्तार, 240 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 14 Oct 2024 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
हुंडई के हुंकार से बाजार ने पकड़ी रफ्तार, 240 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market Bullish

Stock Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी का रुख बना हुआ है. जापान का निक्केई225 सपाट दिखाई दे रहा है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में नरम रुख बना हुआ है. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) आने से पहले शेयर बाजार सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को तेजी के साथ खुला. हुंडई मोटर के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 15 अक्टूबर 2024 को खुलेगा. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.13 अंक उछलकर 81,617.49 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 72.50 अंक की बढ़त के साथ 25,036.75 अंक से अपने कामकाज की शुरुआत की. शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 230.05 अंक टूटकर 81,381.36 अंक टूटकर और निफ्टी 34.20 अंक के नुकसान के साथ 24,964.25 अंक पर बंद हुए थे.

टाटा स्टील के शेयर में जोरदार उछाल

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 26 के शेयर मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील में देखा जा रहा है. इसका शेयर 1.18% की तेजी के साथ 162.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, नेशनल थर्मल पावर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सनफार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि के शेयर भी लाभ में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और नेस्ले इंडिया आदि के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: आधी रात को मिला एसआईपी का अलादीनी चिराग, 100 रुपये रखने पर 1 करोड़

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी का रुख बना हुआ है. जापान का निक्केई225 सपाट दिखाई दे रहा है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में नरम रुख बना हुआ है. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.02% गिरकर 2,656.36 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.22% कमजोर होकर 78.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Quick Loan : इस सरकारी ने 8 शहरों में खोले प्रोसेसिंग सेंटर, अब खट से मिलेगा लोन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola