ePaper

रक्षाबंधन पर दिनभर मिठाई बांटता रहा बाजार, शाम को…

Updated at : 19 Aug 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर दिनभर मिठाई बांटता रहा बाजार, शाम को…

रक्षाबंधन पर बढ़त के साथ खुला बाजार और शाम को सपाट होकर हुआ बंद.

Stock Market: रक्षाबंधन के दिन त्योहारी कारोबार के दौरान सेंसेक्स में टाटा स्टील को सबसे अधिक 2.94% का मुनाफा हुआ. इसी के साथ इसके शेयर की कीमत 153.95 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. लाभ कमाने वाली कंपनियों में टीसीएस दूसरे स्थान पर रही.

विज्ञापन

Stock Market: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 19 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़-चढ़कर दिन भर निवेशकों को मिठाई बांटता रहा. शाम को कारोबार समेटने के वक्त तक थककर चूर हो गया, तो मामूली गिरावट के साथ सपाट होकर बंद हो गया. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई. कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02% गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 38.80 अंक या 0.16% चढ़कर 24,579.95 अंक पर पहुंच गया. सुबह बाजार खुलने के साथ त्योहारी उत्साह में सेंसेक्स 287.56 अंक चढ़कर 80,724.40 अंक पर खुला था. वहीं, निफ्टी ने भी करीब 97.65 अंक की बढ़त के साथ 24,638.80 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी.

टाटा स्टील को सबसे अधिक मुनाफा

रक्षाबंधन के दिन त्योहारी कारोबार के दौरान सेंसेक्स में टाटा स्टील को सबसे अधिक 2.94% का मुनाफा हुआ. इसी के साथ इसके शेयर की कीमत 153.95 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. लाभ कमाने वाली कंपनियों में टीसीएस दूसरे स्थान पर रही. इसके अलावा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर भी मुनाफे में रहे.

सेंसेक्स के 13 कंपनियों के शेयरों में नुकसान

रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स में सूचीबद्ध 13 कंपनियों को निराशा हाथ लगी. उनके शेयर नुकसान में रहे. इन कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान सहना पड़ा. इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, लार्सन एंड ट्रुबो, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: सट्टा में दांव लगाने पर सीधे जेल, कानून की चंगुल से निकलना भी मुश्किल

एशियाई बाजार सपाट

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सपाट हो गए. हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नेस्डैक में जोरदार बढ़त बना है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.52 फीसदी कमजोर होकर 2,494.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.04 फीसदी गिरकर 78.85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: बर्गर किंग कौन, पुणे का छोटा दुकानदार या अमेरिकी कंपनी?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola