ePaper

वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 109 अंक टूटकर बंद

Updated at : 25 Jul 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 109 अंक टूटकर बंद

Stock Market

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरम रुख रहा. यूरोपीय बाजार में भी गिरावट रही. अमेरिका का डाऊ जोंस नरमी के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) गुरुवार 25 जुलाई 2024 को कारोबार के आखिर में धराशायी हो गया. हालांकि, सुबह से बाजार में हाहाकार मचा हुआ था. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 109.08 अंक टूटकर 80,039.80 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का भी निफ्टी (Nifty) 7.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,406.10 अंक पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 602.65 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 79,546.23 पर खुला था. एनएसई निफ्टी ने भी 192.55 अंक या 0.79 फीसदी टूटकर 24220.90 के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की थी. बुधवार को बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 280.16 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 80,148.88 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 0.24 फीसदी या 65.55 अंकों की कमजोरी के साथ 24,413.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स में 13 शेयरों के दम पर संभला शेयर बाजार

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में सूचीबद्ध 13 कंपनियों के दम पर शेयर बाजार संभला और उसकी गिरावट की रफ्तार घटी. सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों के दम पर शेयर बाजार संभला, उनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

नुकसान में रहे इन 17 कंपनियों के शेयर

इसके अलावा, कारोबार के दौरान सेंसेक्स में सूचीबद्ध करीब 13 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. जिन कंपनियों के शेयरों में नुकसान हुआ, उनमें बजाज फिनसर्व, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने पर कितना लगेगा ब्याज, क्या आवेदन की प्रक्रिया

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरम रुख रहा. यूरोपीय बाजार में भी गिरावट रही. अमेरिका का डाऊ जोंस नरमी के साथ कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.80 फीसदी टूटकर 2,379.43 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.43 फीसदी गिरावट के साथ 80.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Ball Pen: 5 रुपये वाली बॉल पेन की कितनी होती है असली कीमत, कहां जाता है छात्रों का पैसा?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola