शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भूचाल, 419 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 11 Nov 2024 9:49 AM
Stock Market
Stock Market: एनएसई के 2,355 कंपनियों में से 1,604 के शेयर नुकसान में और 694 के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 57 कंपनियों के शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.
Stock Market: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में नकारात्मक रुख की वजह से सोमवार 11 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 418.99 अंक या फिर 0.53% की जोरदार गिरावट के साथ 79,067.33 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 60.95 अंक या 0.25% फिसलकर 24,087.25 अंक पर खुला.
एशियन पेंट्स को सबसे अधिक नुकसान
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में एशियन पेंट्स को सबसे अधिक नुकसान हुआ. बाजार के कामकाज शुरू होते ही इसका शेयर 8.33% टूटकर 2553.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बीएसई में नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया समेत 20 कंपनियों के शेयर शामिल हैं. वहीं, एनएसई के 2,355 कंपनियों में से 1,604 के शेयर नुकसान में और 694 के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 57 कंपनियों के शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.
टाटा मोटर्स को सबसे अधिक मुनाफा
उतार वाले कारोबार में सोमवार को बीएसई-एनएसई में टाटा मोटर्स को सबसे अधिक मुनाफा हुआ. इसका शेयर 1.32% की बढ़त के साथ 816.05 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. मुनाफे में रहने वाले अन्य शेयरों में मारुति सुजुकी, पावरग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक आदि शामिल हैं.
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट
एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. शुक्रवार को यूरोपीय बाजार भी गिरकर बंद हुए थे. हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.33% गिरकर 73.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें: गौतम अदाणी को केरल से झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए देना होगा जीएसटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










