ePaper

गौतम अदाणी को केरल से झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए देना होगा जीएसटी

Updated at : 11 Nov 2024 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
गौतम अदाणी को केरल से झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए देना होगा जीएसटी

Gautam Adani

Gautam Adani: विमान पत्तन प्राधिकरण ने एएआर के सामने पेश किए गए अपने आवेदन में कहा है कि उसने 50 सालों के लिए हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के साथ रियायतकर्ता समझौता किया है. एएआई ने एएआर से कई सवालों के जवाब मांगे थे.

विज्ञापन

Gautam Adani: देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अदाणी को केरल से करारा झटका लगा है. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एटीआईएएल) और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) के बीच रियायत संबंधी समझौता हुआ था. इस समझौते के बाद अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड को सेवाओं की आपूर्ति पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) का भुगतान नहीं करना पड़ता था, लेकिन जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की केरल पीठ ने अपने एक फैसले में जीएसटी भुगतान करने की बात कही है.

एएआर की केरल पीठ ने सुनाया फैसला

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की केरल पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) और अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के बीच हुआ रियायत-संबंधी समझौता ‘व्यापार का हस्तांतरण’ न होकर सेवाओं की आपूर्ति है. लिहाजा, अब इस पर जीएसटी लगेगा.

राजस्थान, गुजरात और यूपी में जीएसटी नहीं देती अदाणी की कंपनी

केरल एएआर का यह फैसला जयपुर और अहमदाबाद हवाई अड्डों के हस्तांतरण के मामले में राजस्थान और गुजरात अपीलीय प्राधिकरण (एएएआर) के फैसले और लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मामले में उत्तर प्रदेश एएआर के फैसलों के विपरीत है. इन प्राधिकरणों ने ऐसे हस्तांतरण को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) से छूट मिलने का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें: IT Raid: हेमंत सोरेन के पीएस सुनील श्रीवास्तव और कारोबारियों के ठिकानों से 50 लाख मिले, 150 बैंक खाते फ्रीज

सर्विस सप्लाई पर देना होगा जीएसटी

विमान पत्तन प्राधिकरण ने एएआर के सामने पेश किए गए अपने आवेदन में कहा है कि उसने 50 सालों के लिए हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के साथ रियायतकर्ता समझौता किया है. एएआई ने एएआर से कई सवालों के जवाब मांगे थे. इसमें कहा गया था कि क्या समझौते में व्यवसाय का हस्तांतरण शामिल है और क्या इस तरह के हस्तांतरण को जीएसटी से छूट दी जाएगी. एएआर ने 10 जनवरी को पारित फैसले में कहा कि रियायतकर्ता आवेदक के हवाई अड्डे को विकसित करने की सेवा की आपूर्ति कर रहा है और इसलिए जीएसटी लागू होगा.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? चीफ जस्टिस के तौर पर लेंगे शपथ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola