ePaper

RBI के लाभांश को बरकरार न रख सका बाजार, ऑल-टाइम हाई खोया सेंसेक्स

Updated at : 25 May 2024 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
RBI के लाभांश को बरकरार न रख सका बाजार, ऑल-टाइम हाई खोया सेंसेक्स

ऑल-टाइम हाई को बरकरार न रख सका बाजार. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: शेयर बाजार में गुरुवार को बाजार को ऑल-टाइम हाई पर जाने के बाद निवेशकों ने एफएमसीजी, आईटी और हेल्थ केयर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली की. इस वजह से बाजार के दोनों सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Stock Market: सप्ताह के आखिर दिन शुक्रवार 24 मई 2024 को घरेलू शेयर बाजार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लाभांश की वजह से मिल रहे लाभ को बरकरार न रख सका. छठे चरण के मतदान से पहले कारोबार के आखिर में बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी ऑल-टाइम को खो दिया. कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.55 अंक या फिर 0.05 फीसदी गिरकर 22,957.10 अंक पर बंद हुआ.

सुबह के कारोबार में बाजार की मजबूत शुरुआत

हालांकि, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75,525.48 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी 15.45 अंक चढ़कर 22,983.10 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी. लेकिन कारोबार के आखिर में ये दोनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार की बढ़त को बरकरार नहीं सके.

टॉप लूजर और टॉप गेनर शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में वोडाफोन, भारत फॉर्ग, पावर फाइनेंस और हिंदुस्तान एरॉन के शेयर लाभ में रहे. वहीं, इंटरग्लोब एविएशन, टैरेंट फार्मा, गोदरेज प्रॉपर्टीज और वेदांता के शेयर नुकसान में बंद हुए. हालांकि, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में थे. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान रहे.

एयर इंडिया ने कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी, पायलटों को बोनस

बाजार गिरने के क्या हैं कारण

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को बाजार को ऑल-टाइम हाई पर जाने के बाद निवेशकों ने एफएमसीजी, आईटी और हेल्थ केयर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली की, जिसकी वजह से बाजार के दोनों सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही, बाजार गिरने का दूसरा कारण बाजार में हैवी वेटेज वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी रही.

नई सरकार की राजकोषीय प्राथमिकताएं तय करेगा आरबीआई का लाभांश : रेटिंग एजेंसियां

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola