ePaper

शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त नहीं रह सकी बरकरार, फिसल गए सेंसेक्स-निफ्टी

Updated at : 06 Aug 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त नहीं रह सकी बरकरार, फिसल गए सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसल गए.

Stock Market: एशियाई बाजारों की बात करें, तो हांगकांग के हैंगसैंग को छोड़कर जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना रहा. यूरोपीय बाजारों में नरमी बनी हुई है और अमेरिका का डाऊ जोंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Stock Makret: वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख की वजह से मंगलवार 6 अगस्त 2024 को शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख पाया. सुबह के कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई थी, लेकिन बंद होने तक गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.21% गिरकर 78,737.88 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 63.05 अंक या 0.26% फिसलकर 23,992.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,092.68 अंकों की जोरदार छलांगकर 79,852.08 अंक पर खुला था. निफ्टी ने भी करीब 327 अंकों की बढ़त के साथ 24,382.60 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी. इससे पहले, सोमवार को सेंसेक्स 2226.49 अंक या 2.75% की बड़ा गोता लगाते हुए 78,755.46 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 432.25 1.75% की बड़ी गिरावट के साथ 24,285.45 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के 17 शेयर टूटे

कारोबार के आखिर में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर टूट गए. इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 1.77 फीसदी की सबसे अधिक नुकसान हुआ है. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में नुकसान हुआ.

15 कंपनियों के शेयर हुए मजबूत

इसके अलावा, मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 13 कंपनियों के शेयर मजबूत हुए. इनमें सबसे अधिक 2.36 फीसदी का मुनाफा जेएसडब्ल्यू के शेयर को हुआ. इसके बाद टेक महिंद्रा, लार्सन एंड ट्रुबो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, रिलायंस, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयर को लाभ हुआ.

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के साथ व्यापार बंद, शेख हसीना का तख्ता पलटने के बाद भारत का बड़ा कदम

हांगकांग को छोड़ एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों की बात करें, तो हांगकांग के हैंगसैंग को छोड़कर जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना रहा. यूरोपीय बाजारों में नरमी बनी हुई है और अमेरिका का डाऊ जोंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 2,414.86 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 76.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola