मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 318.74 अंकों की उछाल

Bullish rally in indian stock market
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 20 कंपनियों के शेयर बढ़त और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 33 शेयर हरे निशान और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से गुरुवार 16 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 318.74 अंक या 0.42% की तेजी के साथ 77,042.82 अंकों पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 111.10 अंक या 0.48% उछलकर 23,324.30 अंक पर बंद हुआ.
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स को सबसे अधिक मुनाफा
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 20 कंपनियों के शेयर बढ़त और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इनमें सबसे अधिक अदाणी पोर्ट्स का 2.03% उछलकर 1151 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.87% गिरकर 1791.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
एनएसई में एचडीएफसी लाइफ का शेयर 7.99% उछला
एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 33 शेयर हरे निशान और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. इनमें सबसे अधिक एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 7.99% उछलकर 641.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट का शेयर 2.59% टूटकर 6224.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: रेल विकास निगम के शेयरों में 9% की बड़ी बढ़त, पांच महीने का सबसे तेज उछाल
एशिया के दूसरे बाजारों में सकारात्मक रुख
एशिया के दूसरे बाजारों में सकारात्मक रुख बना रहा. जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों में बढ़त बना हुआ है. अमेरिकी बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.33% गिरकर 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




