ePaper

शेयर बाजार को रास नहीं आया आरबीआई का फैसला, रेपो रेट आने पर 56.74 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद

Updated at : 06 Dec 2024 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार को रास नहीं आया आरबीआई का फैसला, रेपो रेट आने पर 56.74 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Stock Market Close: कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर में गिर गए और 13 शेयरों लाभ में रहे. एनएसई के 2898 शेयरों में से 1694 हरे निशान पर और 1127 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 77 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Stock Market Open: शेयर बाजार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का फैसला रास नहीं आया. आरबीआई ने शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को द्विमासिक समीक्षा पेश करते हुए रेपो रेट को 6.5% पर यथावत रखने का ऐलान किया. आरबीआई गवर्नर की ओर से रेपो रेट का ऐलान किए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट आ गई. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07% गिरकर81,709.12 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी 30.60 अंक या 0.12% फिसलकर 24,677.80 अंक पर पहुंच गया.

अदाणी पोर्ट्स को सबसे अधिक नुकसान

कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर में गिर गए और 13 शेयरों लाभ में रहे. एनएसई के 2898 शेयरों में से 1694 हरे निशान पर और 1127 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 77 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा. इसका शेयर 1.38% गिरकर 1258 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, टाटा मोटर्स का शेयर 3.05 % की तेजी के साथ 816.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: पासपोर्ट बनाने के लिए आपको नहीं घिसनी पड़ेंगी एड़ियां, आपके घर के पास सुविधा देगी सरकार

एशियाई के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही. चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में मजबूती का रुख बना रहा. गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुा थे. यूरोपीय बाजार बढ़त में बढ़त का रुख देखा जा रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.68% गिरकर 71.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल से भारत के कपड़ा निर्यातकों को फायदा

इसे भी पढ़ें: आरबीआई ने किसानों को दिया नए साल का तोहफा, बिना किसी गारंटी के मिलेगा दो लाख का लोन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola