ePaper

Stock Market Close: भारी उथल-पुथल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1176.46 अंकों की भारी गिरावट

Updated at : 20 Dec 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Close

मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद.

Stock Market Close: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में 28 शेयर नुकसान और 3 शेयर लाभ के साथ बंद हुए. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी में 45 शेयर हरे निशान और 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

विज्ञापन

Stock Market Close: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से उम्मीद के विपरीत ब्याज दरों में कम कटौती से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार उथल-पुथल के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1176.46 अंक या 1.49% की भारी गिरावट के साथ 78,041.59 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 364.20 अंक या 1.52% तक गोता लगाकर 23,587.50 अंक पर बंद हुआ.

सबसे अधिक टूटा टेक महिंद्रा का शेयर

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में 28 शेयर नुकसान और 3 शेयर लाभ के साथ बंद हुए. इसमें टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 3.97% तक नुकसान के साथ 1685.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी में 45 शेयर हरे निशान और 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. निफ्टी में भी टेक महिंद्रा का 3.90% गिरकर 1685.85 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के उथल-पुथल में इन शेयरों ने की कमाई

शेयर बाजार के उथल-पुथल भरे कारोबार में कुछ शेयरों ने जमकर कमाई की. बीएसई के सेंसेक्स में नेस्ले इंडिया और टाइटन लाभ में रहे. एनएसई के निफ्टी में डॉ रेड्डीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों ने जमकर कमाई की.

इसे भी पढ़ें: IGI IPO Listing: आईजीआई के शेयर की एनएसई पर धमाकेदार शुरुआत, आईपीओ प्राइस से 22% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

एशिया के दूसरे बाजारों में भी जोरदार गिरावट

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में जोरदार गिरावट रही. चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी गुरुवार गिरकर बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.03% गिरकर 72.13 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Open: बिकवाली के दबाव में फिर गिरा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 182 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola