ePaper

भारत बंद में मुश्किल से संभला शेयर बाजार, 102 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 21 Aug 2024 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत बंद में मुश्किल से संभला शेयर बाजार, 102 अंक उछला सेंसेक्स

कारोबार में शुरुआती गिरावट से संभला शेयर बाजार

Stock Market: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी गई. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त रही. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहा.

विज्ञापन

Stock Market: देश में आरक्षण पर भारत बंद के दिन बुधवार 21 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कामकाज में गिर गया, लेकिन कारोबार के आखिर में संभल भी गया. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.44 अंक या 0.13% बढ़कर 80,905.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 77.45 अंक या 0.31% उछलकर 24,776.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 111.15 अंक गिरकर 80,691.71 अंक पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी ने 16.20 अंक फिसलकर 24,682.65 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी.

सेंसेक्स के किन-किन कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे?

21 अगस्त 2024 को शेयर बाजार के कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के 17 शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा टाइटन के शेयर ने कमाया. टाइटन के शेयर की कीमत 2.46% बढ़कर 3560.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे.

किन-किन कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे?

21 अगस्त 2024 को शेयर बाजार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में 13 शेयर नुकसान में रहे. इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 1.51% टूटकर 11216.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, नुकसान वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सनफार्मा शामिल हैं.

एशियाई बाजारों की स्थिति कैसी रही?

21 अगस्त 2024 को एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी गई. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त रही. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी500 और नैसडेक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि डाऊ जोन्स में बढ़त देखी जा रही है.

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव क्या है?

21 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.18% कमजोर होकर 2,508.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.61% बढ़त के साथ 77.67 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल 0.49% बढ़कर 73.53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Bangladesh: खालिदा जिया की लग गई लॉटरी, 17 साल बाद हटी बैंक खातों पर लगी रोक

इसे भी पढ़ें: 444 दिन की एफडी पर तगड़ा ब्याज देगा आईडीबीआई बैंक

इसे भी पढ़ें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप बैंकर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola