ePaper

चार लाख से अधिक एमएसएमई को कर्ज की मंजूरी

Updated at : 27 Jun 2020 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
चार लाख से अधिक एमएसएमई को कर्ज की मंजूरी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से प्रभावित एमएसएमई क्षेत्र की चार लाख से अधिक इकाइयों को आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत कर्ज की मंजूरी दी है .

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से प्रभावित एमएसएमई क्षेत्र की चार लाख से अधिक इकाइयों को आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत कर्ज की मंजूरी दी है .

Also Read: अडाणी ग्रीन एनर्जी को 2,500 करोड़ रुपये जुटाने को शेयरधारकों की मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर एसबीआई के प्रबंध निदेशक सी एस शेट्टी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एमएसएमई ग्राहकों और कर्मचारियों को संबोधित किया. एसबीआई ने एक बयान में कहा कि इस दौरान ग्राहकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने व्यवसाय के लिए सही उत्पाद चुनने में मदद के लिए एसएमई उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई.

एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने कहा कि देश भर में बैंक ने चार लाख से अधिक ग्राहकों को ऋण गारंटी योजना तहत कर्ज देने की स्वीकृति दी है. इस योजना के तहत अब तक करीब 20,000 करोड़ रुपये योग्य एमएसएमई ग्राहकों देने की मंजूरी दी जा चुकी है.

Posted By – Pankaj Kumar pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola