ePaper

श्रीनगर के लिए बढ़ेंगी फ्लाइटों की उड़ानें, पहलगाम अटैक के बाद डीजीसीए का निर्देश

Updated at : 23 Apr 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Flight

Flight

Srinagar Flights: पहलगाम आतंकी हमले के बाद डीजीसीए ने एयरलाइनों को श्रीनगर के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने और रद्दीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया है. स्पाइसजेट ने छूट की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई. नागर विमानन मंत्रालय ने किराया स्थिर रखने को कहा है. एयर इंडिया और इंडिगो ने अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं ताकि पर्यटकों को राहत मिल सके.

विज्ञापन

Srinagar Flights: पहलगाम हमले के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की वापसी आसान हो सके. इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर के लिए उड़ान टिकटों के लिए रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने पर विचार करने को कहा है.

पहलगाम के पर्यटक स्थल पर आतंकी हमला

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया. इसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इनमें अधिकतर पर्यटक थे.

डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी

डीजीसीए ने एक एडवाजरी जारी कर कहा कि पहलगाम में हुई घटना के बाद अपने घर लौटने वाले पर्यटकों की ओर से डिमांड काफी बढ़ गई है. विमानन नियामक ने कहा, “इस संबंध में एयरलाइन कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें. इसके साथ ही, श्रीनगर से भारत भर के विभिन्न गंतव्यों तक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करें, ताकि फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में सुविधा हो.”

पर्यटकों को जरूरी सहायता प्रदान करें एयरलाइंस

डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से यह भी कहा है कि उन्हें इस कठिन समय में अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहे पर्यटकों को सभी जरूरी सहायता प्रदान किया जाए. इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर रूट पर हवाई किराये में कोई उछाल न आए. एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: पहलगाम के आतंकियों की मानसिकता वाले लोग झारखंड में भी, बोले बाबूलाल मरांडी

स्पाइसजेट ने कैंसेलेशन छूट की डेट बढ़ाई

स्पाइसजेट ने कहा, ”पहलगाम में हुए हमले के मद्देनजर हमने श्रीनगर से आने-जाने के लिए यात्रा के लिए पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण पर छूट को 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया है. यह छूट 22 अप्रैल या उससे पहले की गई सभी बुकिंग पर लागू होगी. मौजूदा स्थिति के बीच यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हम आज श्रीनगर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भी संचालित कर रहे हैं. हम पीड़ितों, उनके परिवारों और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ दिल से एकजुटता में खड़े हैं.”

इसे भी पढ़ें: लग्जरी आइटम्स की खरीदारी पर नया टैक्स! 10 लाख से ज्यादा खर्च किए तो देना होगा TCS

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola