ePaper

लग्जरी आइटम्स की खरीदारी पर नया टैक्स! 10 लाख से ज्यादा खर्च किए तो देना होगा TCS

Updated at : 24 Apr 2025 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Tax Free Countries

Tax Free Countries

Rules Changes: 22 अप्रैल 2025 से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले हैंडबैग, घड़ियां, जूते और दूसरे लग्जरी आइटम पर 1% TCS देना अनिवार्य हो गया है. यह नियम आयकर विभाग की ओर से अधिसूचित किया गया है. इसका उद्देश्य टैक्स पारदर्शिता बढ़ाना और हाई-वैल्यू खरीदारी पर निगरानी रखना है.

विज्ञापन

Rules Changes: अगर आप लग्जरी घड़ियां, ब्रांडेड स्नीकर्स या एक्सक्लूसिव आर्ट पीसेज में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. आयकर विभाग ने एक नई गाइडलाइन नोटिफाई की है. वहयह है कि 22 अप्रैल 2025 से 10 लाख रुपये से ऊपर के कुछ हाई-एंड लग्जरी आइटम्स की खरीद पर 1% टीसीएस (Tax Collected at Source) लगेगा.

कौन-कौन से आइटम इस लिस्ट में हैं?

आयकर विभाग के नए रूल्स के तहत अब 10 लाख से ज्यादा के ये आइटम खरीदते वक्त TCS देना होगा.

  • लग्जरी हैंडबैग्स और घड़ियां
  • हाई-एंड स्नीकर्स और शेड्स
  • स्पोर्ट्सवियर, नौकाएं, हेलीकॉप्टर
  • पेंटिंग, मूर्तियां, एंटीक कलेक्शंस
  • होम थिएटर सिस्टम
  • पोलो और रेसिंग के घोड़े

TCS कौन देगा?

इसका नियम समझना बड़ा साधारण है. 10 लाख रुपये से अधिक के लग्जरी आइटम्स की खरीद पर TCS खरीदार से नहीं, बल्कि विक्रेता (seller) से लिया जाएगा, लेकिन इसका असर आपकी जेब पर सीधा पड़ेगा. इसका कारण यह है कि आखिरकार ये चार्ज लग्जरी आइटम्स की कीमत में जुड़ जाएगा.

सरकार का क्या है उद्देश्य

इस नियम के पीछे सरकार की मंशा साफ है.

  • टैक्स चोरी पर रोक लगाना
  • हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शंस पर नजर रखना
  • कर आधार (tax base) को बढ़ाना
  • वित्तीय पारदर्शिता को मजबूत बनाना

इसे भी पढ़ें: UPSC Toppers From Jharkhand: कोई किसान का बेटा तो कोई अखबार बांटने वाले का…झारखंड के इतने छात्रों ने यूपीएससी में लहराया परचम

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

नांगिया एंडरसन एलएलपी के पार्टनर संदीप झुनझुनवाला का कहना है कि यह कदम “विवेकाधीन खर्चों की निगरानी” को बेहतर करेगा और टैक्स कंप्लायंस को मजबूती देगा.

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 25 अप्रैल को VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola