ePaper

मकर संक्रांति से पहले डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ान जल्द शुरू करेगी SpiceJet, फटाफट चेक कीजिए डेट

Updated at : 06 Jan 2021 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति से पहले डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ान जल्द शुरू करेगी SpiceJet, फटाफट चेक कीजिए डेट

Domestic and International flights : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह 12 जनवरी से 21 नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेगी.

विज्ञापन

Domestic and International flights : कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है. किफायती उड़ान सेवा उपलब्ध कराने वाली निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट मकर संक्रांति से पहले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रही है. निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह 12 जनवरी से 21 नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेगी.

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट पहले मुंबई से रास अल-खैमाह और यूएई के बीच दो साप्ताहिक उड़ानों की शुरुआत करेगी. इसके साथ ही, विमानन कंपनी दिल्ली से रास अल-खैमाह के बीच उड़ानों के फेरों की संख्या बढ़ाएगी.

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, घरेलू स्तर पर वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई उड़ानों की शुरुआत करने जा रही है. जारी बयान के अनुसार, दिल्ली से झारसुगुड़ा रूट पर कंपनी Q400 विमान की बजाय बड़े B737 एयरक्रॉफ्ट का आपरेशन करेगी. कंपनी अतिरिक्त क्षमता से उड़ान शुरू कर रही है.

स्पाइसजेट देश के मेट्रो और प्रमुख नान मेट्रो शहरों के बीच कनेक्टिविटी को व्यापक बनाने के लिए एक नई विमान शुरू करने जा रही है. नियमित उड़ान वाली यह नॉन स्टॉप फ्लाइट हैदराबाद से विशाखापट्टनम, तिरुपति और विजयवाड़ा को जोड़ने का काम करेगी.

गौरतलब है कि देश में नियमित घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से दोबारा शुरू की गई हैं. इससे पहले तकरीबन दो महीने तक कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में लागू लॉकडाउन की वजह से उड़ान सेवाएं निरस्त कर दी गई थीं. फिलहाल, भारतीय विमानन कंपनियों को सरकार की ओर से प्री कोविड फ्लाइट्स की 80 फीसदी क्षमता से उड़ान संचालित करने की मंजूरी है.

Also Read: अब स्पाइसजेट से भी अमेरिका जा सकेंगे यात्री, केंद्र सरकार ने दी ये मंजूरी

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola