केबिन में धुआं मामला: स्पाइसजेट पर DGCA की बड़ी कार्रवाई, हर 15 दिनों में तेल के नमूने भेजने का दिया आदेश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Oct 2022 4:47 PM

विज्ञापन

DGCA ने जांच के बाद बताया, केबिन में धुआं निकलने की घटना के बाद स्पाइसजेट विमान वीटी-एसक्यूबी को आपातकालीन लैंडिंग कराया गया था. केबिन क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के केबिन में 13 अक्टूबर की रात धुआं दिखने के बाद उसे हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया था. नीचे उतरने के दौरान विमान के केबिन में धुआं देखा गया था. इस मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की, जिसके बाद स्पाइसजेट विमान कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गयी.

हर 15 दिन में स्पाइसजेट को भेजना होगा तेल के नमूने

DGCA ने जांच के बाद बताया, केबिन में धुआं निकलने की घटना के बाद स्पाइसजेट विमान वीटी-एसक्यूबी को आपातकालीन लैंडिंग कराया गया था. केबिन क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. DGCA ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट को आदेश दिया गया है कि उसे इंजन बनाने वाली प्रैट एंड व्हिटनी को हर 15 दिनों में तेल का नमूना भेजना है.

Also Read: DGCA Guidelines: विमानों को पक्षियों की टक्कर से बचाने के लिए डीजीसीए ने जारी किये दिशानिर्देश

आपातकालीन लैंडिंग के दौरान यात्रियों को आयी थी हल्की चोट

विमान को हवाईअड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतारे जाने के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गया था. इस दौरान एक यात्री के पैर में हल्की खरोंच आ गयी थी. हैदराबाद हवाईअड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, क्यू400 वीटी-एसक्यूबी उड़ान में लगभग 86 यात्री सवार थे. मालूम हो विमान को आपात स्थिति में उतारे जाने के कारण बुधवार को नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. यह घटना रात करीब 11 बजे की थी.

Also Read: Jharkhand News: देवघर एयरपोर्ट को मिला सभी टेक्निकल लाइसेंस, DGCA ने रनवे को बताया बेहतरीन

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola