Share Market: ट्रंप के ऐलान से बाजार में बवाल! सेंसेक्स 1000 अंक उछला, लेकिन डर अब भी बाकी है

Share Market
Share Market: बुधवार को अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज हो गया जब ट्रंप ने चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा की. जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ 84 प्रतिशत तक बढ़ा दिया.
Share Market: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों ने जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स 1,061.26 अंकों की छलांग लगाकर 74,941.53 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 354.90 अंकों की तेजी के साथ 22,754.05 पर पहुंच गया. यह उछाल अमेरिका में बुधवार को आई तेज तेजी के बाद देखने को मिला. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 75 देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ छूट का ऐलान किया है, जिसमें भारत भी शामिल है. इससे वैश्विक व्यापार तनावों में अस्थाई राहत मिली, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा.
बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने बताया, “बुधवार को अमेरिकी बाजारों में आई मजबूती का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. हालांकि गुरुवार को अमेरिका में गिरावट के चलते GIFT Nifty का प्रीमियम भी घटकर 400 अंकों तक आ गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि शुक्रवार को शुरुआत तो तेज होगी लेकिन बाजार बाद में सपाट हो सकता है. सोमवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए आज दोपहर तक पोजिशन में कटौती हो सकती है.”
ट्रेड वॉर का डर बरकरार, सोना ₹91,500 तक पहुंचा
बुधवार को अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज हो गया जब ट्रंप ने चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा की. जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ 84 प्रतिशत तक बढ़ा दिया. इसी बीच ट्रंप ने 75 देशों के लिए टैरिफ में 90 दिन की राहत का ऐलान भी कर दिया. हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में फिर से गिरावट आ गई.
इस अनिश्चित माहौल में निवेशकों ने सुरक्षित ठिकानों की ओर रुख किया. भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं – ₹91,500 प्रति 10 ग्राम. जापानी येन और स्विस फ्रैंक में भी पैसा लगा. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) गिरकर 100 के स्तर पर आ गया है, जिससे उभरते बाजारों को फायदा हो सकता है, लेकिन फिलहाल सेंटिमेंट बहुत नाजुक बना हुआ है.
Also Read: सऊदी में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब जानकर होश उड़ जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










