ePaper

Share Market: ईरान-इजराइल टेंशन के कारण बिकवाली की भेंट चढ़ा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी पाताल में पहुंचे

Updated at : 15 Apr 2024 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Share market

Share market

Share Market Closing Bell: ईरान-इजराइल टेंशन और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1.14 प्रतिशत यानी 845.12 अंक फिसलकर 73,399.78 पर बंद हुआ. जबकि, निफ्टी 1.10 प्रतिशत यानी 246.90 अंक गिरकर 22,272.50 पर बंद हुआ. इस बीच निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

विज्ञापन

Share Market Closing Bell: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल टेंशन और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच, प्री-ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार, धड़ाम से गिर गया. इसके बाद, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार बिकवाली के दबाव में कारोबार करते दिखें. लगातार दूसरे दिन मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट देखने को मिली. क्लोजिंग बेल तक सेंसेक्स 1.14 प्रतिशत यानी 845.12 अंक फिसलकर 73,399.78 पर बंद हुआ. जबकि, निफ्टी 1.10 प्रतिशत यानी 246.90 अंक गिरकर 22,272.50 पर बंद हुआ. बाजार में आज 4048 कंपनियां कारोबार कर रही थी. इसमें 2995 कंपनियां नुकसान में कारोबार करते हुए बंद हुईं. जबकि, 915 कंपनियों के स्टॉक में हरा का निशान दिखा. 138 कंपनियों के शेयर भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला.

कैसा था सेंसेक्स-निफ्टी पर कारोबार

बीएसई पर तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में नेस्ले, मारुति और भारती एयरटेल के स्टॉक को छोड़कर शेष 27 कंपनियों में गिरावट देखने को मिली. वहीं, निफ्टी पर ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में लाल का निशान देखने को मिला. निफ्टी बैंक 791, फाइनेंशियल सर्विस 375 अंक, एफएमसीजी 526 अंक, आईटी 554 अंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल 438 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी पर ओएनजीसी, हिंडाल्को, मारुति, नेस्ले, ब्रिटेनिया और भारती एयरटेल के स्टॉक टॉप गेनर्स की श्रेणी में शामिल हुए. जबकि, श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, आईसीआईसीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और अदाणी पोर्ट्स के स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में शामिल हुए.

Also Read: सब्जियों ने बिगाड़ा जेब का हाल, मार्च में थोक महंगाई 0.53 प्रतिशत पहुंची

कैसा था सुबह का कारोबार

शुरुआती कारोबार में गिरावट आई में सेंसेक्स 929.74 अंक टूट गया था. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 929.74 अंक गिरकर 73,315.16 अंक पर पहुंच गया था. जबकि, एनएसई निफ्टी 216.9 अंक फिसलकर 22,302.50 अंक दिखा. हालांकि, दिन में आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर ने करीब एक प्रतिशत की बढ़त हासिल की थी. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola