Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद की जोरदार वापसी

Stock Market
Share Market: बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 386.01 अंक लुढ़ककर 75,581.38 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक की गिरावट के साथ 22,814.85 पर पहुंच गया.
Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती गिरावट देखने को मिली, लेकिन विदेशी निवेश और खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी स्थिति संभाल ली.
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में सुधार
बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 386.01 अंक लुढ़ककर 75,581.38 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक की गिरावट के साथ 22,814.85 पर पहुंच गया. हालांकि, कुछ देर बाद बाजार ने रिकवरी कर ली. सेंसेक्स 134.16 अंक की बढ़त के साथ 76,120.85 अंक और निफ्टी 38.60 अंक चढ़कर 22,983.90 अंक पर कारोबार करता दिखा.
किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट?
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. वहीं, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का रुख
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.
अन्य प्रमुख अपडेट
- ब्रेंट क्रूड 0.05% की बढ़त के साथ 75.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
विदेशी निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,786.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










