Share Market: शेयर बाजार में बंपर धमाका, सेंसेक्स 1600 और निफ्टी 500 के पार, वजह बना अमेरिका का नरम दिल

Share Market
Share Market: बाजार विश्लेषक अजय बग्गा ने कहा, “भारतीय बाजार आज सकारात्मकता को पकड़कर चल रहे हैं. ट्रंप के टैरिफ निर्णयों का सबसे बुरा दौर शायद अब पीछे है, कम से कम अगले 90 दिनों के लिए.
Share Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों ने जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की. ग्लोबल स्तर पर सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव में नरमी की उम्मीदों ने निवेशकों को राहत दी. निफ्टी 50 इंडेक्स 539.80 अंक यानी 2.36% की छलांग लगाकर 23,368.35 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,679.20 अंक यानी 2.23% की उछाल के साथ 76,836.46 पर खुला. अमेरिका द्वारा कुछ इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर उत्पादों पर टैरिफ में अस्थायी राहत देने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में भी जोश देखने को मिला.
अमेरिका के नरम रुख से उम्मीदें बढ़ीं, भारतीय निवेशकों का भरोसा बरकरार
बाजार विश्लेषक अजय बग्गा ने कहा, “भारतीय बाजार आज सकारात्मकता को पकड़कर चल रहे हैं. ट्रंप के टैरिफ निर्णयों का सबसे बुरा दौर शायद अब पीछे है, कम से कम अगले 90 दिनों के लिए.” अमेरिका के वाणिज्य सचिव ने भी साफ किया है कि यह राहत अस्थायी है और अगले सप्ताह सेमीकंडक्टर पर नए टैरिफ आ सकते हैं. इस बीच, भारतीय एसआईपी निवेशकों ने मार्च में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर बाजार को मजबूती दी है. एफआईआई जहां पिछली ट्रेडिंग में 2,519 करोड़ रुपये के नेट सेलर रहे, वहीं डीआईआई ने 3,759 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










