बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने स्टेट बैंक में निवेश करने से कर दिया था मना, SBI के पूर्व चेयरमैन का खुलासा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2023 6:57 AM

विज्ञापन

शेयर बाजार के बिग बुल रहे राकेश झुनझुनवाला ने स्टेट बैंक में निवेश करने से इनकार कर दिया था. स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा है कि इसका कारण झुनझुनवाला ने बताया ता कि उन्हें बैंक के बुक पर भरोसा नहीं हैं.

विज्ञापन

स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने राकेश झुनझुनवाला को लेकर कहा कि एक बार शेयर बाजार के इस बिग बुल ने एसबीआई में निवेश करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि दिग्गज निवेशक झुनझुनवाला ने कहा था कि उन्हें स्टेट बैंक के बुक पर भरोसा नहीं हैं इस कारण वो स्टेट बैंक का शेयर नहीं खरीदते. मनी कंट्रोल डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में यह बात खुद रजनीश कुमार ने कही है. उन्होंने कहा कि हालांकि मना करने के महज 18 महीने बाद वे एसबीआई के बड़े निवेशक बन गए. रजनीश ने बताया कि बैंक ने संदेह करने वालों को गलत साबित कर दिया. बता दें कि रजनीश कुमार करीब 4 दशकों तक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक से जुड़े रहे थे. साल 2021 में उन्हें भारतपे का चेयरमैन बनाया गया था.

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक तात्कालीन एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने झुनझुनवाला को अपने केबिन में बुलाकर यह बात पूछी कि आप SBI में निवेश क्यों नहीं करते तो बिग बुल ने कहा कि उन्हें एसबीआई के बुक पर भरोसा नहीं इस कारण वो स्टेट बैंक में निवेश नहीं करते. मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में पूर्व चेयरमैन ने बताया कि इसके डेढ़ साल बाद जब उनकी मुलाकात झुनझुनवाला से हुई तो उन्होंने पूछा कि क्या अब आप एसबीआई के निवेशक हैं तो उन्होंने कहा इसका हां में जवाब दिया. 

गौरतलब है कि राकेश झुनझुनवाला भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल थे. उन्हें भारतीय वॉरेन बफेट के नाम से भी जाना जाता है. दिग्गज निवेशक राकेश झुनझनवाला का बीते साल अगस्त महीने में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके निधन के बाद उनके पोर्टफोलियो को उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाललती है. राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का वैल्यू बीते दो सालों में दोगुना हो गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola