बेंगलुरु की ये स्टार्टअप कंपनी ला रही है अपना आईपीओ, जानें सब्सक्रिप्शन डेट, प्राइस बैंड और लिस्टिंग की पूरी डिटेल

Updated at : 19 Jan 2026 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Shadowfax IPO 2026

Shadowfax IPO 2026: Shadowfax का IPO कल से खुल रहा है. कंपनी अब घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है और ग्रे मार्केट में भी इसकी काफी डिमांड है. निवेश की पूरी जानकारी के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

विज्ञापन

Shadowfax IPO 2026: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दिन भर स्विगी, जोमैटो या ब्लिंकिट से कुछ न कुछ ऑर्डर करते रहते हैं, तो आपने शैडोफैक्स का नाम कहीं न कहीं जरूर सुना या देखा होगा. बेंगलुरु का यह स्टार्टअप, जिसने 2015 में एक छोटे से विजन के साथ शुरुआत की थी, अब स्टॉक मार्केट की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है. कल यानी 20 जनवरी से इस कंपनी का आईपीओ खुल रहा है. अगर आपके पास कुछ सेविंग्स है और आप उसे कहीं ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां ग्रोथ की उम्मीद हो, तो 22 जनवरी तक आपके पास इसमें पैसा लगाने का मौका है.

पैसा लगाने के लिए कितनी ढीली करनी होगी जेब?

कंपनी ने अपने एक शेयर की कीमत 118 रुपये से 124 रुपये के बीच रखी है. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या इसमें हमें शेयर मिलेंगे? तो बता दें कि 10% हिस्सा हम जैसे आम लोगों (रिटेल इनवेस्टर्स) के लिए रखा गया है. मार्केट की हलचल को देखें तो इसकी लिस्टिंग 28 जनवरी को होने वाली है. मजेदार बात ये है कि ग्रे मार्केट में अभी से ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 13% के फायदे (लिस्टिंग गेन) के साथ मार्केट में कदम रख सकता है.

क्या सच में फायदे का सौदा है ये कंपनी?

किसी भी स्टार्टअप की असलियत उसके नंबर्स बताते हैं. शैडोफैक्स ने पिछले एक साल में कमाल की पलटी मारी है. 2024 में जहां कंपनी करीब 11.88 करोड़ के घाटे में चल रही थी, वहीं 2025 में इसने सब वसूलते हुए 6.43 करोड़ का मुनाफा कमाया है. सिर्फ इतना ही नहीं, इनका रेवेन्यू भी 1,896 करोड़ से बढ़कर 2,514 करोड़ के पार पहुंच गया है.

फ्यूचर में क्या है इनका गेम प्लान?

अभिषेक बंसल और उनकी टीम ने इस कंपनी को आज भारत का बड़ा लॉजिस्टिक्स और ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म बना दिया है. ये सिर्फ पार्सल नहीं पहुंचाते, बल्कि हाइपरलोकल डिलीवरी और एक्सप्रेस सर्विसेज में भी मास्टर बन चुके हैं. केफिन टेक्नोलॉजीज इसकी रजिस्ट्रार है, यानी अलॉटमेंट का सारा काम वही देखेंगे. अगर आप लंबी रेस का घोड़ा ढूंढ रहे हैं, तो लॉजिस्टिक्स सेक्टर की ये कंपनी एक अच्छा दांव हो सकती है क्योंकि जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ेगी, इनका धंधा भी चमकेगा.

ये भी पढ़ें: Upcoming IPOs: गौडियम आईवीएफ से लेकर ऑगमोंट तक, ये 7 कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola