ePaper

Upcoming IPOs: गौडियम आईवीएफ से लेकर ऑगमोंट तक, ये 7 कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ

Updated at : 18 Jan 2026 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: SEBI ने रनवाल डेवलपर्स और ऑगमोंट समेत 7 कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है. जानिए इन कंपनियों के बड़े बिजनेस प्लान और आप कब तक इनमें निवेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Upcoming IPOs: शेयर मार्केट में पैसा लगाने का शौक रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. मार्केट रेगुलेटर SEBI ने एक साथ 7 बड़ी कंपनियों के IPO प्लांस को मंजूरी दे दी है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब अगले एक साल के अंदर ये कंपनियां अपना आईपीओ मार्केट में उतार सकती हैं. जिन कंपनियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, उनमें रियल एस्टेट से लेकर फर्टिलिटी और गोल्ड प्लेटफॉर्म तक की वैरायटी मौजूद है. मजे की बात यह है कि जहां कई कंपनियां नए शेयर बेचकर फंड जुटा रही हैं, वहीं कुछ पुराने इन्वेस्टर्स भी अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमाना चाह रहे हैं.

कौन-कौन सी कंपनियां ला रही हैं अपना IPO?

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गौतम आईवीएफ का है, जो दिल्ली की एक जानी-मानी फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर है. कंपनी करीब 2.08 करोड़ शेयर्स का आईपीओ लाएगी, जिसमें 1.13 करोड़ नए शेयर होंगे और बाकी फाउंडर डॉ. मनिका खन्ना द्वारा बेचे जाएंगे. इसी तरह मुंबई की मशहूर रनवाल डेवलपर्स भी अपना 1,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाने वाली है. वहीं, गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म ऑगमोंट एंटरप्राइजेज भी 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इनके अलावा यूपी की सिल्वरटन इंडस्ट्रीज, गुजरात की सुप्रीत केमिकल्स, सीजे डार्सल लॉजिस्टिक्स और लालबबा इंजीनियरिंग को भी अपनी बारी का इंतजार है.

किस कंपनी का क्या है बड़ा प्लान?

अगर हम पैसों के इस्तेमाल की बात करें, तो हर कंपनी का अपना विजन है. रनवाल डेवलपर्स और सिल्वरटन इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से अपना कर्ज कम करना चाहती हैं, ताकि वे बिना किसी बोझ के आगे बढ़ सकें. गौतम आईवीएफ इस पैसे से नए सेंटर खोलकर अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहती है. सुप्रीत केमिकल्स का प्लान पूरी तरह से फ्रेश इश्यू के जरिए 499 करोड़ रुपये जुटाने का है. सीजे डार्सल लॉजिस्टिक्स 340 करोड़ रुपये के नए शेयर्स के साथ आ रही है, जबकि लालबबा इंजीनियरिंग 1,000 करोड़ रुपये के बड़े फंड के साथ मार्केट में उतरने को तैयार है.

क्या सब कुछ सही चल रहा है?

भले ही 7 कंपनियों को मंजूरी मिल गई हो, लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जिसने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की डियॉन एनर्जी, जो 150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी, उसने 8 जनवरी को अपने ड्राफ्ट पेपर्स वापस ले लिए हैं. वैसे SEBI ने इन सात कंपनियों को 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच हरी झंडी दिखाई है. अगर आप भी नए जमाने के इन्वेस्टर्स में से हैं, तो इन कंपनियों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अब LIC की नई FD स्कीम में टैक्स भी बचेगा और पैसा भी बढ़ेगा, जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola