डिलीवरी से लेकर शेयर मार्केट तक! शैडोफैक्स के IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स हुए बेकाबू, जानें पूरी डिटेल

आज से शैडोफैक्स का IPO खुल गया है.
Shadowfax IPO 2026: शैडोफैक्स का IPO खुल गया है. जानें 1 लॉट की कीमत, ग्रे मार्केट का हाल और क्या आपको इसमें पैसे लगाने चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की राय क्या है.
Shadowfax IPO 2026: आजकल हम सबको सब कुछ तुरंत चाहिए चाहे वो मिंत्रा से कपड़े हों या ब्लिंकिट से चिप्स. इसी क्विक डिलीवरी की दुनिया का एक बड़ा नाम शैडोफैक्स है, अब शेयर मार्केट में अपनी एंट्री मार चुका है. 20 जनवरी यानी आज से इनका IPO पब्लिक के लिए खुल गया है. पहले ही दिन सुबह-सुबह रिटेल इन्वेस्टर्स यानी छोटे खिलाड़ियों ने इसमें काफी जोश दिखाया है और अपने हिस्से का 20% कोटा भर दिया है. हालांकि, बड़े खिलाड़ी NII और QIB अभी थोड़ा धीरे चल रहे हैं, जिसकी वजह से ओवरऑल सब्सक्रिप्शन अभी 4% के आसपास ही पहुंचा है.
कितने में मिलेगा एक लॉट और कंपनी क्या करेगी?
बेंगलुरु की ये टेक-लॉजिस्टिक्स कंपनी इस IPO से 1,907.2 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें 1,000 करोड़ रुपये के बिल्कुल नए शेयर हैं और बाकी 907.2 करोड़ रुपये का हिस्सा फ्लिपकार्ट और क्वालकॉम जैसे बड़े इन्वेस्टर्स बेचकर बाहर निकल रहे हैं. अगर आप इसमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो कंपनी ने एक शेयर की कीमत 118 रुपये से 124 रुपये के बीच रखी है. आपको कम से कम 120 शेयर्स का एक लॉट लेना होगा, जिसका मतलब है कि आपको 14,160 रुपये का मिनिमम इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपना नेटवर्क फैलाने, नए सेंटर्स खोलने और अपनी मार्केटिंग तेज करने के लिए करेगी.
ग्रे मार्केट का माहौल कैसा चल रहा है?
IPO की दुनिया में GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) बहुत मायने रखता है, जिससे अंदाजा लगता है कि लिस्टिंग पर कितना फायदा होगा. शैडोफैक्स का GMP फिलहाल थोड़ा ऊपर-नीचे हो रहा है. पिछले हफ्ते ये 12-13% पर था, जो अब घटकर 4.8% से 6.5% के आसपास आ गया है. यानी मार्केट अभी थोड़ा कन्फ्यूज्ड है. वैसे कंपनी ने पब्लिक के लिए खुलने से एक दिन पहले ही एंकर इन्वेस्टर्स से 856.02 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इसमें ICICI प्रूडेंशियल जैसे दिग्गजों ने काफी पैसा लगाया है, जो एक पॉजिटिव साइन माना जा सकता है.
क्या इसमें पैसा लगाना लॉन्ग-टर्म के लिए सही है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडिया में ऑनलाइन शॉपिंग और 10-20 मिनट वाली डिलीवरी का मार्केट रॉकेट की तरह तेजी से ऊपर जा रहा है. 2030 तक इस सेक्टर में 50-62% की ग्रोथ की उम्मीद है. शैडोफैक्स इसी बढ़ते मार्केट का एक बड़ा हिस्सा है. ब्रोकरेज हाउस मान रहे हैं कि अगर आप लंबी रेस के घोड़े हैं, तो ये IPO आपके लिए एक अच्छी अपॉर्चुनिटी हो सकता है. ध्यान रखिएगा कि बिडिंग करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी है. इसके बाद 23 तारीख को पता चलेगा कि आपको शेयर मिले है या नहीं, और 28 जनवरी को ये शेयर मार्केट में ट्रेड करना शुरू कर देंने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




