ePaper

Stocks में लिवाली से सेंसेक्स 253 अंक मजबूत, निफ्टी में भी आई तेजी

Updated at : 17 May 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Stocks में लिवाली से सेंसेक्स 253 अंक मजबूत, निफ्टी में भी आई तेजी

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार. फाइल फोटो

Stock Market: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेड रिजर्व को लेकर अनिश्चितता होने के बावजूद भारतीय बाजार वापसी करने में सफल रहे. यह मुख्य रूप से व्यापक बाजार के बेहतर प्रदर्शन और सकारात्मक तिमाही नतीजों से प्रेरित था.

विज्ञापन

Stock Market: मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय स्तर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में खरीदारी आने से शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 62 अंक की तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स अंतिम दौर की खरीदारी आने से शुरुआती निचले स्तर से उबरने में सफल रहा. सेंसेक्स 253.31 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 73,917.03 पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार 676.69 अंक चढ़कर 73,663.72 और एनएसई निफ्टी 203.30 अंक बढ़कर 22,403.85 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 62.25 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 22,466.10 अंक पर पहुंच गया.

महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर

सेंसेक्स के समूह में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में सर्वाधिक 5.97 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, कोटक बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी का स्थान रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 0.73 फीसदी बढ़ गया. इसके उलट टीसीएस, एचसीएल टेक, एचयूएल, नेस्ले इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए.

दूसरे बाजारों का क्या है हाल

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट में रहे. यूरोप के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था. गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 83.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 776.49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की.

एक दिन में आप कितना गटक जाते हैं GST, पता है? नहीं तो पढ़िए

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मिलेजुले वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेड रिजर्व को लेकर अनिश्चितता होने के बावजूद भारतीय बाजार वापसी करने में सफल रहे. यह मुख्य रूप से व्यापक बाजार के बेहतर प्रदर्शन और सकारात्मक तिमाही नतीजों से प्रेरित था.

Plane से जमकर Travel कर रहे भारतीय, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola