ePaper

शुरुआती कारोबार में 1,098 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 270 अंकों की बढ़त

Updated at : 09 Aug 2024 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में 1,098 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 270 अंकों की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूत.

Share Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सकारात्मक रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार में नरमी का माहौल बना हुआ है. अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को डाऊ जोंस गिरावट के साथ बंद हुआ था.

विज्ञापन

Share Market: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,098.02 अंक उछलकर 79,984.24 अंक पर पहुंचा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 270.35 अंक की बढ़त के साथ 24,387.35 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73% टूटकर 78,886.22 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 180.50 अंक या 0.24% के नुकसान से 24,117 अंक पर पहुंच गया.

मुनाफे में सेंसेक्स के 29 शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 के शेयरों में मुनाफा दिखाई दे रहा है. सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर ही एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसके शेयर में नुकसान है. हालांकि, गुरुवार को बाजार बंद होने तक इस कंपनी के शेयर ने लाभ कमाया था. शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक मुनाफा कमा रहा है. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, नेशनल थर्मल पावर, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड ट्रुबो, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसी बैंक आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सकारात्मक रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार में नरमी का माहौल बना हुआ है. अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को डाऊ जोंस गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक में बढ़त का रुख बना हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.09 फीसदी गिरकर 2,422.38 के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 76.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: सोना को जल्दी से लपक लीजिए, नहीं बदला है भाव… चांदी 1,100 रुपये सस्ती

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola