ePaper

SBI SIP: अब सिर्फ 250 रुपये से शुरू करें एसआईपी, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की नई स्कीम

Updated at : 17 Feb 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
SBI Mutual Fund

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की नई स्कीम.

SBI SIP: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जननिवेश एसआईपी योजना लॉन्च की, जिसमें अब सिर्फ 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. यह पहली बार निवेश करने वालों और छोटे बचतकर्ताओं के लिए शानदार मौका है. एसबीआई के इस एसआईपी योजना में निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं.

विज्ञापन

SBI SIP: एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने वालों के लिए एक बेहतरीन खबर है. वह यह है कि भारत की अग्रणी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एक नई “जननिवेश एसआईपी” योजना लॉन्च की है, जिससे अब निवेशक 250 रुपये प्रति लेनदेन से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. यह योजना उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो कम पैसों से निवेश शुरू करना चाहते हैं और नियमित रूप से बचत करने के इच्छुक हैं.

एसबीआई एसआईपी से छोटे निवेशक भी बना सकते हैं बड़ा फंड

आमतौर पर एसआईपी (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के तहत निवेश की न्यूनतम राशि 500 रुये होती है, जिसे कुछ योजनाओं में 100 रुपये तक कम किया जा सकता है. लेकिन, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इसे और भी आसान बनाते हुए 250 रुपये तक कर दिया है. इससे यह पहली बार निवेश करने वालों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अधिक आसान हो गया है.

एसआईपी निवेश को आसान बनाने की रणनीति

एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और नए निवेशकों को बाजार से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस योजना को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि वे छोटे निवेश से भी बड़े लाभ कमा सकें.

क्या बोले एसबीआई के चेयरमैन?

एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने इस अवसर पर कहा, “जब हम वित्तीय समावेशन के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, तो इनोवेशन और समावेशन बहुत जरूरी हैं. हमारा ध्यान ऐसे प्रोडक्ट्स, प्रोसेस और तकनीकों को विकसित करने पर है, जो निवेश को सहज और प्रभावी बनाएं.”

इसे भी पढ़ें: सुपर मॉम की अजब कहानी, बच्चों के लिए रोजाना 700 किमी फ्लाइट से करती है सफर

एसआईपी में निवेश के फायदे

  • छोटे निवेश से शुरुआत: सिर्फ 250 रुपये में निवेश शुरू करें.
  • लंबी अवधि में बड़ा फंड: छोटी बचत को बड़े रिटर्न में बदलें.
  • डिजिटल और आसान प्रक्रिया: निवेशकों के लिए सहज और सुविधाजनक
  • पहली बार निवेश करने वालों के लिए खास: नए निवेशकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया.

इसे भी पढ़ें: गौतम अदाणी का परमाणु ऊर्जा में बड़ा कदम! तारापुर साइट का किया दौरा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola