ePaper

हर दिन बचाएं 416 रुपये और बनें करोड़पति, जानें किस सरकारी स्कीम में लगाये पैसे

Updated at : 28 Jul 2021 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
हर दिन बचाएं 416 रुपये और बनें करोड़पति, जानें किस सरकारी स्कीम में लगाये पैसे

नयी दिल्ली : बचत करने की प्रवृति एक अच्छी आदत है. हर कोई चाहता है कि अपनी निश्चित आमदनी में से हर महीने कुछ पैसे की बचत करे और कुछ सालों में मोटा फंड बनाए. मार्केट में कई ऐसे प्लान हैं जो हर महीने छोटे-छोटे निवेश करने पर अच्छा रिटर्न देते हैं. कई ऐसी बचत योजनाएं भी हैं

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बचत करने की प्रवृति एक अच्छी आदत है. हर कोई चाहता है कि अपनी निश्चित आमदनी में से हर महीने कुछ पैसे की बचत करे और कुछ सालों में मोटा फंड बनाए. मार्केट में कई ऐसे प्लान हैं जो हर महीने छोटे-छोटे निवेश करने पर अच्छा रिटर्न देते हैं. कई ऐसी बचत योजनाएं भी हैं, जिसमें आप हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं और बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. कई स्कीम आपको करोड़पति भी बना सकते हैं.

यहां हम आपको ऐसी ही बचत योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसमें लंबे समय तक निवेश करने के बाद आप करोड़पति बन सकते है. हम एक सरकारी स्कीम पब्लिक प्रॉविडेंट फंड के बारे में बात कर रहे हैं. यह सरकार की ओर से चलायी जा रही एक लघु बचत योजना है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है.

केंद्र सरकार ने मौजूदा समय में लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. मौजूदा समय में पीपएफ खाते पर सरकार ने 7.1 फीसदी ब्याज दर तय कर रखी है. कोई भी पीपीएफ अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है. हर पांच साल में आप इसकी अवधि बढ़ा भी सकते हैं. लंबी अवधि के लिए यह एक बेहतरीन बचत योजना साबित हो सकती है.

Also Read: SIP कैलकुलेटर : 14,500 का निवेश, इतने सालों में आपको बना सकता है करोड़पति
कैसे बन सकते हैं करोड़पति

आम तौर पर अगर आप हर साल करीब 1.5 लाख रुपये की बचत करते हैं तो लंबे समय के इंवेस्टमेंट प्लान में आप एक करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं. यहां समझते हैं. हर महीने करीब 12,500 रुपये का निवेश कर आप एक साल में करीब 1.5 लाख रुपये पीपीएफ खाते में जमा करते हैं. इस पर अगर आपको 7.1 फीसदी सालाना दर पर ब्याज मिलता है तो आपको 15 साल में मैच्योरिटी पर 40,68,209 रुपये हो जायेगी. इसमें कुल निवेश की गयी राशि 22.5 लाख रुपये और ब्याज 18,18,209 रुपये होंगे.

अब आप इसमें से पैसा निकालने के बदले इसे 10 और साल के लिए आगे भी चला सकते हैं. इस दौरान भी आपका निवेश जारी रहेगा. मैच्योरिटी के बाद अगले पांच साल में आपके पास 66,58,288 रुपये का फंड तैयार हो जायेगा. वहीं, फिर अगले पांच साल में आपका फंड एक करोड़ रुपये के पार पहुंच जायेगा. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप हर दिन 416 रुपये की बचत करते हैं तो 25 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola