ePaper

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी! 1 अप्रैल से लागू

Updated at : 17 Mar 2023 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी! 1 अप्रैल से लागू

लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे केपीटीसीएल, ईएससीओएमएस और परिवहन निगम के कर्मचारियों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया. सरकार ने केपीटीसीएल, ईएससीओएमएस के कर्मचारियों के वेतन में 20 फीसदी और परिवहन कर्मियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

बेंगलुरु : देश में महंगाई अपने चरम पर है और नौकरी-पेशा लोगों की आमदनी में बढ़ती महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है. लेकिन, सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है और वह यह कि सरकार ने उनके वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल), बिजली आपूर्ति कंपनियों (ईएससीओएमएस) के कर्मचारियों के वेतन में 20 फीसदी और परिवहन निगमों के कर्मियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे केपीटीसीएल, ईएससीओएमएस और परिवहन निगम के कर्मचारियों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले यह निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि केपीटीसीएल और ईएससीओएमएस कर्मचारियों ने वेतन की समीक्षा करने की मांग की थी. हमारे मंत्री (ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार) और कर्मचारियों ने दो-तीन दिनों तक चर्चा की जिसके बाद हम एक निर्णय ले सके. मैं वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी के लिए सहमत हूं और इस बारे में आदेश जारी किये जाएंगे.

दो साल से नहीं बढ़ा था वेतन

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारी भी वेतन बढ़ोतरी की मांग करते रहे हैं और उनका कहना है कि पिछले दो सालों से वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है. परिवहन मंत्री श्रीरामुलु और अधिकारियों के साथ दो-तीन चक्र की वार्ता के बाद मैंने उनके वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया. इस बारे में भी आदेश जारी किये जाएंगे.

Also Read: खादी के श्रमिकों और बुनकरों के लिए खुशखबरी, वेतन में 33 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
एक अप्रैल से प्रभावी

अधिकारियों के अनुसार, वेतन में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी. केपीटीसीएल और ईएससीओएमएस के कर्मचारियों ने बुधवार की रात मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद गुरुवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है. सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ट्रेड यूनियन की संयुक्त कार्रवाई समिति ने इसके पहले वेतन बढ़ोतरी को लेकर 21 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया था. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई तक होने हैं, लेकिन अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola