Rule Change: 1 मई से बढ़ सकते हैं घरेलू गैस के दाम? GST सहित कई नियमों में भी होगा बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Apr 2023 2:01 PM

विज्ञापन

हर महीने की शुरुआत में कुछ नियमों में बदलाव होता है. इन बदलावों का सीधा असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ता है. ऐसे में यह आपके लिए जरूरी है कि जान लें कि आने वाले महीने में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं. नहीं तो हो सकता है कि जानकारी नहीं होने पर आपको समस्या का सामना करना पड़ जाए.

विज्ञापन

आज अप्रैल महीने का आखिरी दिन है. कल से मई महीने की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की शुरुआत में कुछ नियमों में बदलाव होता है. इन बदलावों का सीधा असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ता है. ऐसे में यह आपके लिए जरूरी है कि जान लें कि आने वाले महीने में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं. नहीं तो हो सकता है कि जानकारी नहीं होने पर आपको समस्या का सामना करना पड़ जाए. आइए जानते हैं कल से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं.

1 मई से बदल रहा GST का नियम: 1 मई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी में बड़ा अपडेट आ रहा है. दरअसल, जीएसटी नेटवर्क ने ट्रांजेक्शन को लेकर नियमों में बदलाव किया है. नया नियम 1 मई 2023 से लागू होगा और कारोबारियों के लिए इसका पालन करना जरूरी होगा. जीएसटीएन के मुताबिक, एक मई से किसी भी ट्रांजेक्शन की रसीद इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर सात दिनों के भीतर अपलोड करना जरूरी होगा. जीएसटी कंप्लायंस का समय पर पालन कराने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है.

म्यूचुअल फंड में केवाईसी अनिवार्य: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो 1 मई से जो बदलाव हो रहा है वो आपके लिए भी खास है. 1 मई से म्यूचुअल फंड के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य हो जाएगा. बाजार नियामक सेबी की ने कहा है म्यूचुअल फंड कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वो इस बात का ख्याल रखें की निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही म्यूचुअल फंड में निवेश करें.

1 मई से अंत्येष्टि के लिए नहीं देने होंगे लकड़ी और गैस के पैसे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर राजघाट स्थित राप्ती नदी पर प्रदूषण को रोकने के लिए शवदाह की व्यवस्था निशुल्क हो जाएगा. नगर निगम लकड़ी और गैस की निशुल्क व्यवस्था कराएगा. यहां पर लोग अपने स्वजन का लकड़ी, गैसीफायर और गैस आधारित संयंत्र में अंतिम संस्कार कर सकेंगे. यहां लोगों को केवल शव का पंजीकरण कराना पड़ेगा, जिसके लिए 200 रुपये शुल्क देने होंगे.

कल यानी सोमवार को हम मई के महीने में प्रवेश कर जाएंगे. इस महीने देश में कई ऐसे त्योहार आएंगे जो स्थान विशेष भी होंगे. ऐसे में देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग बैंकों की छुट्टी भी रहेगी. मई 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टी लिस्ट के हिसाब से रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार सहित 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. मई के महीने में कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी.

Also Read:
जन आंदोलन बन गया है मन की बात, 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आध्यात्मिक यात्रा

गैस के दाम में होगा बदलाव: महीने की शुरुआत में पेट्रोलियम कंपनी गैसों के दाम भी तय करती है. अप्रैल महीने की शुरुआत में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में सरकार ने करीब 92 रुपये की कटौती की थी. हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था. उम्मीद की जा रही है कि कल भी गैस के दाम में बदलाव किया जाएगा. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola