जारी होगा 75 रुपये का विशेष सिक्का, चार धातुओं से बने इस सिक्के की खास बात जानें

गोल आकार के इस सिक्के का ब्यास 44 मिलीमीटर है और इसे चार धातुओं – चांदी, तांबा, निकल और जिंक को मिलाकर बनाया गया है. जानें इस सिक्के में क्या है खास
अभी तक आपके पास दो, पांच, दस और बीस का सिक्का आता होगा, लेकिन जल्द ही आपको एक नया सिक्का देखने को मिलेगा. जी हां…नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्र सरकार 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी. वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इस बाबत एक अधिसूचना जारी की गयी है जिसमें कहा गया है कि नये संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा.
75 रुपये के सिक्के की खास बात ये है कि इसके एक तरफ अशोक स्तंभ का शेर है, जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा जबकि सिक्के के बाईं ओर देवनागरी में ‘भारत’ और दाईं ओर रोमन में ‘इंग्लिश’ लिखा है. इस पर रुपये का प्रतीक चिन्ह भी अंकित आपको सिक्के में नजर आएगा. सिक्के के दूसरी तरफ नये संसद भवन की तस्वीर दिखेगी. इसके ऊपर देवनागरी में ‘संसद संकुल’ और नीचे रोमन में ‘पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स’ अंकित आपको नजर आएगा. नीचे की ओर अंतरराष्ट्रीय अंकों में 2023 भी लिखा होगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है जो चार धातुओं से मिलकर बना है.
अधिसूचना में जो बात कही गयी है उसके अनुसार, गोल आकार के इस सिक्के का ब्यास 44 मिलीमीटर है और इसे चार धातुओं – चांदी, तांबा, निकल और जिंक को मिलाकर बनाया गया है. सिक्के में चांदी की मात्रा 50 प्रतिशत, तांबा 40 प्रतिशत, निकेल पांच प्रतिशत और जस्ता पांच प्रतिशत यूज किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, इसे आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) जारी करेगा. यह सिक्का यादगार के तौर पर जारी होगा जिसे करीब 3800 रुपये प्रति सिक्के की दर से बेचा जाएगा.
Also Read: New Parliament Building: तस्वीरों में देखें संसद के नए भवन का अंदरुनी नजारा
उल्लेखनीय है कि नये संसद भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को सुबह हवन और विभिन्न धर्मों की प्रार्थना के साथ शुरू होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस सहित कुछ दल इस समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं और वे मांग कर रहे हैं कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










