ePaper

राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में यादगार व आरामदायक सफर पर यात्रियों ने जताई खुशी

Updated at : 28 Sep 2023 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में यादगार व आरामदायक सफर पर यात्रियों ने जताई खुशी

Vande Bharat Express Train News|IRCTC News Update|पुरी से राउरकेला पहुंचे यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने वंदे भारत में यात्रा को आरामदायक व यादगार बताया. पुरी से राउरकेला आये गणेशचंद्र मोहंती ने बताया कि उनकी यात्रा शानदार, यादगार व आरामदायक रही.

विज्ञापन

Vande Bharat Express Train News|IRCTC News Update|ओडिशा में पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन बुधवार से शुरू हुआ. यह ट्रेन शनिवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन पुरी से राउरकेला और राउरकेला से पुरी के बीच चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही इसका लोकार्पण किया था. इसमें राउरकेला से पुरी का चेयर कार में किराया 1,410 रुपये तथा एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,595 रुपये है. बुधवार सुबह पांच बजे पुरी से खुलने के बाद यह ट्रेन दोपहर करीब 12:30 बजे राउरकेला पहुंची. इस ट्रेन में पुरी से राउरकेला पहुंचे यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने वंदे भारत में यात्रा को आरामदायक व यादगार बताया. पुरी से राउरकेला आये एक यात्री गणेशचंद्र मोहंती ने बताया कि उनकी यात्रा इस ट्रेन में शानदार, यादगार व आरामदायक रही. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन काफी तेज चलती है. इसका शौचालय काफी साथ-सुथरा है. दरवाजा ऑटोमेटिक खुलता व बंद होता है. खाने-पीने की भी उचित सुविधा है.

ऑनलाइन मिलता है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट

इसका टिकट ऑनलाइन मिलता है. साथ ही इस यात्री ने वंदे भारत व जयहिंद के साथ अपनी बात खत्म की. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस में राउरकेला से पुरी जा रही एक महिला यात्री ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रा करने को लेकर वे काफी खुश हैं, ट्रेन नीट व क्लीन है. खाने की भी उचित सुविधा है. वे पहली बार इस ट्रेन में जा रही हैं. यह ट्रेन दाेपहर करीब 2:20 बजे राउरकेला से पुरी के लिए रवाना हुई.

Also Read: Vande Bharat Train News: मात्र 460 रुपए में करें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola