रिलायंस रिटेल का ट्रेंड्स शॉपिंग फेस्टिवल शुरू, आपके मनपसंद परिधान पर 50% तक की छूट

यहां आपको कम कीमतों पर नवीनतम स्टाइल और बेजोड़ डील्स मिल सकेंगी. इसमें पुरुषों, बच्चों और महिलाओं के परिधान का विशाल संग्रह मिलेगा.
भारत की सबसे हॉट फैशन सेल – ‘ट्रेंड्स शॉपिंग फेस्टिवल’ शुरू हो गया है. ट्रेंड्स, भारत का सबसे बड़ा फैशन रिटेलर है जो कि अपने ऑन-ट्रेंड, सबसे नये स्टाइल और हाई-ऑन फैशन के लिए जाना जाता है.
अपने नाम के अनुरूप, ‘ट्रेंड्स शॉपिंग फेस्टिवल’ फैशन की अब तक की सबसे बड़ी सेल है. इसमें 10000 से अधिक परिधानों पर 50% तक की छूट मिल रही है. इसमें पुरुषों, बच्चों और महिलाओं के परिधान का विशाल संग्रह मिलेगा.
देशभर के ग्राहकों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हुए कम कीमतें, शानदार ऑफर, निश्चित उपहार, पुरस्कार और पॉइंट्स ट्रेंड्स शॉपिंग फेस्टिवल की इस सेल को आकर्षक बनाते हैं.
यहां आपको कम कीमतों पर नवीनतम स्टाइल और बेजोड़ डील्स मिल सकेंगी. देश में फैशन के प्रति उत्साही लोगों के लिए ट्रेंड्स अब जाना पहचाना स्थान बन गया है. यह विशेष रूप से डिजाइन किये गए पुरुषों और महिलाओं के परिधानों और एक्सेसरीज की बड़ी रेंज रखता है.
ट्रेंड्स के भारत में सभी फॉर्मैट में 850 से अधिक शहरों में 1500 से अधिक स्टोर हैं. ट्रेंड्स में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिधान और एक्सेसरी ब्रांड के साथ-साथ पुरुषों, महिलाओं और बच्चों, हर ग्राहक की जरूरतों को पूरा करने के लिए 20 अपने ब्रांड्स भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










