ePaper

नए ऑर्डर और मजबूत मांग से दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रिकॉर्ड बढ़त, PMI 13 महीने के हाई लेवल पर

Updated at : 02 Jan 2023 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
नए ऑर्डर और मजबूत मांग से दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रिकॉर्ड बढ़त, PMI 13 महीने के हाई लेवल पर

दिसंबर 2020 के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल परिचालन स्थितियां लगातार 18वें महीने सुधरी हैं. खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक का मतलब विस्तार से है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में विभिन्न जिंसों की मजबूत मांग और नए ऑर्डर में उछाल से देश की मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 के दिसंबर के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां बढ़कर 13 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गईं. मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) दिसंबर में बढ़कर 57.8 पर पहुंच गया, जो नवंबर में 55.7 था. इसकी वजह यह है कि पिछले दो साल में कारोबारी गतिविधियों में अब सबसे तेज सुधार देखने को मिल रहा है.

परिचालन स्थितियों में लगातार 18वें महीने सुधार

दिसंबर 2020 के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल परिचालन स्थितियां लगातार 18वें महीने सुधरी हैं. खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक का मतलब विस्तार से है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है. एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एसोसिएट निदेशक पोलियाना डी लीमा ने कहा कि 2022 की शुरुआत काफी अच्छी रही थी. उसके बाद से विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है. इस साल के अंत में पीएमआई गतिविधियां नवंबर, 2021 के बाद से सबसे तेज रही हैं.

दिसंबर में नियुक्ति गतिविधियां अच्छी रहीं

सर्वे में कहा गया है कि दिसंबर में नियुक्ति गतिविधियां अच्छी रहीं. वहीं, कंपनियों ने अपने भंडारण में बढ़ोतरी के लिए अच्छी खरीद की. मांग में मजबूती से दिसंबर में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. लीमा ने कहा कि सप्लाई चेन की चुनौतियां अब कम हुई हैं, जिससे विनिर्माण बढ़ा है. आपूर्ति का समय स्थिर है, जिसकी वजह से कंपनियां महत्वपूर्ण सामग्री की खरीद कर सकीं और अपने भंडार को बढ़ा सकीं.

Also Read: एसएंडपी पीएमआई : कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत के विनिर्माण उद्योग में मजबूती दर्ज
निर्यात के नए ऑर्डर में गिरावट दर्ज

रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्यात की बात की जाए, तो दिसंबर में नए ऑर्डर की रफ्तार पिछले पांच माह में सबसे कम रही है. कंपनियों को महत्वपूर्ण निर्यात बाजारों से ऑर्डर में कमी आई है. रिपोर्ट कहती है कि दिसंबर में मुद्रास्फीति के मोर्चे पर लागत दबाव लगभग स्थिर रहा और नवंबर की तुलना में महंगाई की दर में मामूली अंतर ही देखने को मिला. एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण पीएमआई एसएंडपी ग्लोबल द्वारा 400 विनिर्माताओं के खरीद प्रबंधकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया जाता है. रिपोर्ट कहती है कि कंपनियां का नए साल के लिए उत्पादन को लेकर परिदृश्य सकारात्मक है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola