Yes Bank ग्राहकों को आरबीआई की बड़ी राहत : बुधवार से हट जाएगी पाबंदी, 26 मार्च को कामकाज संभाल लेगा नया बोर्ड

Updated:
विज्ञापन
Yes Bank ग्राहकों को आरबीआई की बड़ी राहत : बुधवार से हट जाएगी पाबंदी, 26 मार्च को कामकाज संभाल लेगा नया बोर्ड

सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यस बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है और वह यह कि आगामी बुधवार से निजी क्षेत्र के इस बैंक पर लगी पाबंदी हटा ली जाएगी. इसके साथ ही, इस बोर्ड का नया बोर्ड आगामी 26 मार्च से कामकाज संभाल लेगा.

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आगामी बुधवार से निजी क्षेत्र का यस बैंक पर लगी पाबंदी हटा दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 26 मार्च से बैंक का नया बोर्ड कामकाज संभाल लेगा. लोगों का पैसा सुरक्षित है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. आरबीआई गवर्नर ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि देश का बैंकिंग सेक्टर मजबूत और सुरक्षित हाथों में है. निजी क्षेत्र के बैंकों का अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता में अहम योगददान है.

शक्तिकांत दास ने कहा कि यस बैंक के पास पैसों की कोई कमी नहीं है और अगर जरूरत पड़ी, तो आरबीआई तरलता बढ़ाने में बैंक की मदद भी करेगा. उन्होंने कहा कि यस बैंक एक बार फिर जोरदार तरीके से वासी करेगा और जमाकर्ताओं को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कोरोना वायरस से फैली महामारी को लेकर कहा कि इस महामारी को लेकर सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच पूरी तरह तालमेल स्थापित है. कोरोना वायरस से देश के कारोबारी शृंखला पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक के दौरान कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की जाएगी.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के लिए आरबीआई और सरकार ने मिलकर कई बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से निपटने के लिए आरबीआई के पास बहुत सारे तंत्र विकसित हैं.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola