क्या आपके घर में भी है बेटी? राज्य सरकार दे रही है पूरे 1लाख 50 हजार रुपए की मदद, ऐसे करें आवेदन

लाडो प्रोत्साहन योजना, बेटियों को मिलेगा ₹1,50,000 का सपोर्ट
Lado Protsahan Yojana: राजस्थान की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'लाडो प्रोत्साहन योजना' के तहत अब बेटियों को ₹50,000 की जगह ₹1,50,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी. जन्म से ग्रेजुएशन तक 7 किस्तों में मिलने वाली यह राशि बेटियों की पढ़ाई और उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेगी.
Lado Protsahan Yojana: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है. पहले जहां राजश्री योजना के तहत सीमित मदद मिलती थी, वहीं अब बेटियों को ₹1,50,000 की बंपर आर्थिक सहायता दी जा रही है.
क्यों खास है Lado Protsahan Yojana?
इस योजना का असली मकसद बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगाम लगाना है. सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पैसे की तंगी की वजह से किसी भी लड़की की पढ़ाई न छूटे.
कब-कब आएगा पैसा?
सरकार ने इस राशि को 7 आसान किस्तों में बांटा है, ताकि हर स्तर पर पढ़ाई का खर्चा निकलता रहे:
| पड़ाव (Event) | मिलने वाली राशि (Amount) |
| जन्म के वक्त | ₹5,000 |
| 1 साल और टीकाकरण | ₹5,000 |
| पहली कक्षा में स्कूल दाखिला | ₹10,000 |
| छठी कक्षा में प्रवेश | ₹15,000 |
| दसवीं की पढ़ाई के लिए | ₹20,000 |
| बाहरवीं में एडमिशन पर | ₹25,000 |
| ग्रेजुएशन और 21 साल की उम्र | ₹70,000 (बड़ी किस्त) |
आवेदन करने के लिए क्या है प्रोसेस?
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- बच्ची का जन्म सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त केंद्र में होना चाहिए.
- अस्पताल से ही PCTS पोर्टल पर डेटा फीड हो जाता है.
- माता-पिता को sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आईडी से फॉर्म सबमिट करना होगा.
- आधार कार्ड (माता-पिता), जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और जन आधार कार्ड.
राजश्री से लाडो प्रोत्साहन योजना तक का बदलाव
पहले यह योजना राजश्री के नाम से चलती थी, जिसमें सिर्फ 50 हजार मिलते थे. भजनलाल सरकार ने इसे अपग्रेड कर राशि को सीधा 3 गुना (1.5 लाख) कर दिया है. यह राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाती है.
Also Read: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी सरकार ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




