Rail Fare news : किराये में वृद्धि के बाद रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण, कहा मामूली वृद्धि की गयी

रेलवे (indian railway) की ओर से यह बताया गया है कि अनावश्यक यात्राओं (unnecessary trips) में कमी लाने के उद्देश्य से रेल किराये में मामूली वृद्धि की गयी है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी (Coronavirus) के दौरान लॉकडाउन (Lockdown) के बाद जब रेलगाड़ियां चलनी शुरू हुई तो पहले लंबी दूरी की गाड़ियां चलीं उसके बाद अब कम दूरी की गाड़ियां भी चल रही हैं.
-
किराये में वृद्धि का कारण अनावश्यक यात्रा को रोकना
-
आम लोगों ने किराये में वृद्धि पर उठाये सवाल
-
कोरोना संक्रमण में वृद्धि बड़ी वजह
Rail Fare news : भारतीय रेल (Indian Railways) ने कम दूरी के यात्रा किराये में वृद्धि कर दी है. जिससे आम लोगों में निराशा है और जब इस फैसले पर सवाल उठाया गया तो रेलवे ने स्पष्टीकरण दिया की बेवजह की यात्रा को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.
रेलवे की ओर से यह बताया गया है कि अनावश्यक यात्राओं में कमी लाने के उद्देश्य से रेल किराये में मामूली वृद्धि की गयी है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के बाद जब रेलगाड़ियां चलनी शुरू हुई तो पहले लंबी दूरी की गाड़ियां चलीं उसके बाद अब कम दूरी की गाड़ियां भी चल रही हैं.
चूंकि देश में कोरोना के मामले फिर से लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए रेलवे ने अनावश्यक यात्रा को रोकने के लिए यह कदम उठाया है और किराये में 20-30 रुपये तक की वृद्धि कर दी है. मसलन अमृतसर से पठानकोट का किराय पहले 25 रुपये था अब 55 रुपये हो गया है. उसी तरह जालंधर से फिरोजपुर का किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




