किसानों का इंतजार खत्म, 19 नवंबर को पीएम किसान 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Published by :KumarVishwat Sen
Updated at :18 Nov 2025 6:32 PM
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने जा रही है, जिससे लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये स्थानांतरित करेंगे. राजस्थान में 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये मिलेंगे. अब तक 20 किश्तों के जरिए 3.91 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को अतिरिक्त 3,000 रुपये वार्षिक सहायता देती है.

विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी लाखों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस किस्त का इंतजार देशभर के लाखों किसानों को था और अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है. केंद्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना को लगातार मजबूत बना रही है.

राजस्थान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (एसआईएएम) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी तरह के कार्यक्रम राजस्थान के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक योजना की जानकारी और लाभ पहुंच सके.

राजस्थान के किसानों को मिलेगी 1332 करोड़ की सहायता

बयान में बताया गया कि केवल राजस्थान में ही 66.62 लाख किसानों को इस किस्त का लाभ मिलने वाला है. किसानों के खातों में कुल 1332.40 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी. इस अवसर पर प्रति किसान 2000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी, जो कि वार्षिक सहायता का एक हिस्सा है.

सालाना 6000 की आर्थिक मदद

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों 2000-2000 रुपये में दी जाती है. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, ताकि वे खेती से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें. इस योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 20 किस्तों के माध्यम से 3.91 लाख करोड़ रुपये किसानों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जो किसान कल्याण के लिए सरकार की सबसे बड़ी आर्थिक पहलों में से एक है.

राजस्थान में किसानों के लिए अतिरिक्त सहायता

राजस्थान सरकार ने किसानों को और राहत देने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी लागू कर रखी है. इस योजना के तहत पीएम किसान के सभी पात्र किसानों को अतिरिक्त 3000 रुपये सालाना की सहायता दी जाती है. यानी राजस्थान में पात्र किसान हर वर्ष कुल 9000 रुपये की सहायता का लाभ उठा रहे हैं. इसमें 6000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से से और 3000 रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

किसानों के लिए बड़ी राहत

21वीं किस्त जारी होने के साथ ही किसानों को आर्थिक रूप से बड़ी मदद मिलेगी. खासकर, ऐसे समय में जब खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. सरकार का कहना है कि यह राशि किसानों की आय बढ़ाने और खेती में स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

इसे भी पढ़ें: PayU के जरिए विदेश में भी पेमेंट कर सकेंगे कारोबारी, आरबीआई से मिली एग्रीगेटर की मंजूरी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola