बिना मांगे मिल रहा है लोन? एक्सपर्ट्स से जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन के फायदे और नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Pre-approved loan

बिना कागजी कार्रवाई के मिल रहे पैसे के पीछे छिपी है ये बड़ी सच्चाई (फोटो: Canva)

Pre-approved loan: प्री-अप्रूव्ड लोन बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत फंड देने का वादा करते हैं, लेकिन इनमें ब्याज दरें अक्सर बाजार की अन्य दरों से अधिक हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आसान उपलब्धता के कारण लोग अपनी क्षमता से अधिक कर्ज ले लेते हैं, जिससे भविष्य में ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Pre-approved loan: आजकल हमारे फोन पर ‘बधाई हो! आपको 5 लाख का लोन मिला है’ वाले मैसेज की बाढ़ सी आ गई है. सुनने में तो यह लॉटरी जैसा लगता है, लेकिन क्या वाकई यह इतना फायदेमंद है? आइए, प्री-अप्रूव्ड लोन (Pre-approved Loan) की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझते हैं.

आखिर ये ‘प्री-अप्रूव्ड लोन’ का चक्कर क्या है?

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार बैंक आपकी कमाई, खर्च करने के तरीके और पुराने CIBIL स्कोर को देखकर खुद ही तय कर लेता है कि आप उन्हें पैसे लौटा पाएंगे या नहीं. जब उन्हें लगता है कि आप ‘सेफ’ हैं, तो वे आपको बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई (Documentations) के लोन ऑफर कर देते हैं. बस एक क्लिक किया और पैसा सीधा खाते में!

क्या यह सच में कोई स्पेशल ऑफर है?

नहीं, यह कोई खास इनाम नहीं है. ‘प्री-अप्रूव्ड’ का सीधा मतलब सिर्फ इतना है कि आप बैंक की उधार देने वाली लिस्ट में फिट बैठ रहे हैं. कई बार हम जल्दबाजी में इसे ले लेते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा बाजार में हाथ-पैर मारें और दूसरे बैंकों से तुलना करें, तो मुमकिन है कि आपको इससे कम ब्याज दर पर कहीं और से लोन मिल जाए.

बिना सोचे-समझे लोन लेना पड़ सकता है भारी

जब पैसा आसानी से मिलता है, तो इंसान का मन डोल जाता है. कई लोग बिना जरूरत के भी सिर्फ इसलिए लोन ले लेते हैं क्योंकि ‘प्रक्रिया आसान’ है. बैंकिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि यही वो जगह है जहां लोग कर्ज के जाल में फंसना शुरू होते हैं. बिना प्लानिंग के लिया गया लोन आपकी महीने की EMI का बोझ बढ़ा देता है, जो बाद में तनाव का कारण बनता है.

छिपी हुई शर्तें और ब्याज का खेल

विज्ञापनों में अक्सर दिखाया जाता है कि ब्याज दरें 10% से शुरू हो रही हैं, लेकिन जब आप असल में लोन लेते हैं, तो वो बढ़कर कुछ और ही हो जाती हैं. फोन पर मीठी बातें करने वाले सेल्स एजेंट अक्सर उन बारीक शर्तों को छुपा जाते हैं जो बाद में आपकी जेब ढीली करती हैं.

फीस के नाम पर ‘जेब कतरा’ चार्जेज

सिर्फ ब्याज ही नहीं, प्री-अप्रूव्ड लोन के साथ और भी कई खर्चे जुड़े होते हैं:

  • प्रोसेसिंग फीस: लोन मिलते ही एक हिस्सा बैंक फीस के नाम पर काट लेता है.
  • फोरक्लोजर चार्ज: अगर आपके पास पैसे आ गए और आप लोन जल्दी बंद करना चाहते हैं, तो बैंक उस पर भी जुर्माना (Penalty) वसूल सकता है.
  • अन्य खर्चे: इसमें GST, लेट पेमेंट फीस और कई छुपे हुए कानूनी चार्ज शामिल हो सकते हैं.
पहलूफायदेनुकसान
प्रोसेसिंग का समयसुपर फास्ट: कुछ ही मिनटों में पैसा बैंक खाते में आ जाता है.जल्दबाजी का जोखिम: जल्दबाजी में लोग नियम और शर्तें (T&C) पढ़ना भूल जाते हैं.
कागजी कार्रवाईन्यूनतम डॉक्यूमेंट्स: किसी भी फिजिकल वेरिफिकेशन या एक्स्ट्रा कागज की जरूरत नहीं होती.प्रोसेसिंग फीस: आसान प्रक्रिया के नाम पर बैंक अक्सर भारी प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं.
ब्याज दरफिक्स्ड ऑफर: आपको पहले से पता होता है कि कितना ब्याज देना है.महंगा सौदा: तुलना न करने पर यह दूसरे बैंकों के मुकाबले महंगा पड़ सकता है.
उपयोग की आजादीकोई पाबंदी नहीं: आप इस पैसे का इस्तेमाल शादी, बीमारी या वेकेशन कहीं भी कर सकते हैं.फालतू खर्च: आसानी से पैसा मिलने के कारण लोग बिना जरूरत के भी फिजूलखर्ची कर लेते हैं.
क्रेडिट स्कोरआसान अप्रूवल: अगर सिबिल (CIBIL) अच्छा है, तो बैंक खुद आपके पास आता है.स्कोर पर असर: अगर आप बार-बार ऐसे ऑफर चेक या रिजेक्ट करते हैं, तो सिबिल पर असर पड़ सकता है.
हिडन चार्जेसपारदर्शिता (दावा): शुरू में सब कुछ साफ दिखता है.छिपी हुई शर्तें: फोरक्लोजर (समय से पहले लोन बंद करना) पर पेनल्टी लग सकती है.

Also Read: पेंशनभोगियों और सेवारत कर्मचारियों के DA में नहीं होगा भेदभाव; ‘समानता’ को बताया सर्वोपरि

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola