ePaper

पीएनबी ने पैसा जमा करने वालों को दिया झटका, लोन लेने वालों की होगी मौज

Updated at : 10 Nov 2021 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी ने पैसा जमा करने वालों को दिया झटका, लोन लेने वालों की होगी मौज

PNB News Today: यह झटका छोटी रकम जमा करने वालों के लिए बहुत बड़ा है. जी हां, पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरों को कम कर दिया है.

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अगर आपने खाता खोल रखा है, तो यह खबर आपके काम की है. खासकर सेविंग्स अकाउंट यानी बचत खाता खोलने वालों के लिए. राष्ट्रीय बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में पाई-पाई जोड़ने वालों को तगड़ा झटका दिया है. हालांकि, अगर किसी न इसी बैंक से लोन ले रखा है, तो उनकी मौज होने वाली है.

यह झटका छोटी रकम जमा करने वालों के लिए बहुत बड़ा है. जी हां, पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरों को कम कर दिया है. अगर आपके बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम है, तो आपको अब साल में 100 रुपये पर महज 2.80 रुपये ब्याज मिलेंगे. पीएनबी ने बचत खाता की ब्याज दरें 2.90 फीसदी से घटाकर 2.80 फीसदी कर दी है. 1 दिसंबर 2021 से यह नियम लागू हो जायेगा.

हालांकि, अगर आपके 10 लाख रुपये से ज्यादा बैंक में जमा हैं, तो भी बहुत ज्यादा फायदा नहीं होने वाला. इनके लिए भी ब्याज दरों में कटौती कर दी गयी है. ऐसे लोगों को 2.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. यानी 100 रुपये की जमा राशि पर साल में 2 रुपये 80 पैसे बैंक आपको ब्याज देगा.

अगर आप अन्य सरकारी बैंकों से तुलना करेंगे, तो देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को इससे भी कम ब्याज मिल रहा है. एसबीआई तो सिर्फ 2.70 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है. यह एक लाख रुपये तक के बचत खाता पर लागू होता है. बैंक के इस फैसले का असर सभी ग्राहकों पर समान रूप से पड़ रहा है. एनआरआई ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज मिलता है.


लोन लेने वालों की होगी मौज

पंजाब नेशनल बैंक से होम लोन, एजुकेशन लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बैंक ने राहत दी है. इस राष्ट्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क लोन रेट को 5 बेसिस प्वाइंट (आधार अंक) घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है. रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है. इसके असर से अब कार लोन हो, होम लोन, एजुकेशन लोन या पर्सनल लो, सभी कर्ज सस्ते हो जायेंगे.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola