Live Updates

PM Modi In Haldia: ममता के राज में मोदी की बड़ी घोषणा : हम बंगाल के किसानों को पीएम किसान योजना का बकाया पैसा भी देंगे

Updated:
विज्ञापन

PM Modi In Haldia: ममता के राज में मोदी की बड़ी घोषणा : हम बंगाल के किसानों को पीएम किसान योजना का बकाया पैसा भी देंगे. 10 करोड़ किसानों के खाते में 1.15 लाख करोड़ रुपये केंद्र ने भेजे. बंगाल पूछता है कि नंदीग्राम में खून बहाने वालों को ममता ने तृणमूल में शामिल क्यों किया. भारत को बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है : मोदी. भारत माता की जय के नारे से भी ममता बनर्जी नाराज हो जाती हैं. ऐसा क्या हो गया कि देश आगे बढ़ गया और बंगाल पीछे रह गया, हल्दिया में नरेंद्र मोदी. हल्दिया में भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे से पीएम मोदी का स्वागत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्दिया पहुंचे, सुनने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम. प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने हल्दिया जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला. प्रधानमंत्री मोदी के हल्दिया पहुंचने से पहले उनके पोस्टर फाड़े. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. आपको बता दें कि मार्च-अप्रैल में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का बंगाल का यह दूसरा दौरा है. पीएम के बंगाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी.

विज्ञापन

ममता के राज में मोदी की बड़ी घोषणा : हम बंगाल के किसानों को पीएम किसान योजना का बकाया पैसा भी देंगे

किसानों का हक हम देकर रहेंगे

मां-माटी-मानुष कहने वाली की संवेदनहीनता बंगाल का हर किसान देख रहा है

इन 6 हजार किसानों को भी हम पैसे नहीं भेज पा रहे हैं, क्योंकि राज्य एजेंसी का बैंक डिटेल ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार ने केंद्र को दिया ही नहीं. एक-एक दिन करके ऐसे ही निकलता जा रहा है. मां-माटी-मानुष कहने वाली की संवेदनहीनता बंगाल का हर किसान देख रहा है. किसान के नाम पर कौन अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है और कौन किसानों के जीवन से एक-एक परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहा है, यह देश 6 साल से देख रहा है.

बंगाल में किसानों से दुश्मनी निभाने वाली है सरकार

25 लाख किसान केंद्र से 6 हजार रुपये मदद लेना चाहते हैं, लेकिन यहां की सरकार अब तक सिर्फ 6 हजार किसानों का नाम तय कर पायी.

10 करोड़ किसानों के खाते में 1.15 लाख करोड़ रुपये केंद्र ने भेजे

कोरोना की मुश्किल घड़ी में जन-धन खाता के जरिये 4 करोड़ लोगों को सीधे सरकारी मदद दी जा सकी. 90 लाख महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी सिलिंडर दे पायी केंद्र सरकार. मुझे पीड़ा है कि इस मुश्किल घड़ी में लाखों किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये नहीं मिल पाये. कोरोना के दौरान देश भर के किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हजारों करोड़ रुपये जमा किये गये. अभी तक इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक छोटे किसान परिवारों के बैंक खाते में 1.15 लाख करोड़ रुपये जमा किये जा चुके हैं.

कोरोना काल में भेजी गयी मदद का सही इस्तेमाल नहीं हुआ

कोरोना के संकट को याद कीजिए. पूरी दुनिया में ऐसा कोई नहीं था, जो इससे प्रभावित नहीं हुआ हो. केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन बंगाल के लोगों के लिए भेजे, लेकिन उस राशन को सही तरीके से गरीबों तक पहुंचाने में यहां की सरकार असफल रही.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola