PM Kisan Yojana: जल्द खाते में आ सकती है 13वीं किस्त, अबतक नहीं किया तो करा लें यह जरूरी काम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Feb 2023 7:59 PM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत सभी लाभुकों को हर साल 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है. यह रकम 2 हजार रुपये की किस्तों में लाभुकों के खातों में साल में तीन बार डाला जाता है. उम्मीद की जारी है कि

विज्ञापन

PM Kisan 13th Installment Latest Update: अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan 13th Installment) की रकम का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अब आपके इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं. केन्द्र की मोदी सरकार कभी भी आपके खाते में योजना (PM Sisan Samman Nidhi) की रकम डाल सकती है. सम्मान निधि की इस बार 13वीं किस्त किसानों के खाते में आने वाली है. ऐसे में अगर आप भी योजना के लाभुक हैं तो एक बार जरूर सुनिश्चित करे लें कि कही कोई कमी तो नहीं रह गई है.

रकम पाने के लिए जरूरी है ई-केवाईसी: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप ई-केवाईसी (e-KYC) जरूर से करवा लें. क्योंकि अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Sisan Samman Nidhi) की रकम पहुंचे तो आप ई-केवाईसी को जरूर करवा लें. अब आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं.

भू-सत्यापन कराना भी बेहद जरूरा: अगर आप 13वीं किस्त (PM Sisan Samman Nidhi) की आस लगाए बैठे है तो ई-केवाईसी के अलावा आपको भू-सत्यापन का काम भी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए. केन्द्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जो लाभार्थी भू-सत्यापन नहीं करवाएगा उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. ऐसे में अपने नजदीकी कृषि कार्यालय जाकर आप  इसलिए आप भी-सत्यापन करा सकते हैं.

Also Read: न संभला ब्रिटेन तो बन जाएगा जोशीमठ! समंदर में तैरते नजर आएंगे हजारों घर, जानें कैसे

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत सभी लाभुकों को हर साल 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है. यह रकम 2 हजार रुपये की किस्तों में लाभुकों के खातों में साल में तीन बार डाला जाता है. बता दें कि पिछले साल पीएम किसान योजना (PM Sisan Samman Nidhi) की किस्त 1 जनवरी को जारी की गई थी. हालांकि इस बार जनवरी महीना पार हो गया. यहां तक की वित्त वर्ष 2023-24 का बजट भी आ गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फरवरी में सरकार आपके खाते में रकम डाल सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola