न संभला ब्रिटेन तो बन जाएगा जोशीमठ! समंदर में तैरते नजर आएंगे हजारों घर, जानें कैसे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Feb 2023 5:54 PM
रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस तेजी से इंग्लैंड के समुद्र तटों के किनारे पड़ी चट्टानों का क्षय हो रहा है. उससे तटों के किनारे बसे घरों के समुद्र में समा जाने का खतरा काफी बढ़ गया है. एक आकलन के मुताबिक करीब 80 हजार घर समुद्र में समा सकते हैं.
ब्रिटेन में भी भारत के जोशीमठ की तरह तबाही मच सकती है. एक रिपोर्ट में इस बात को कहा गया है कि तटीय कटाव के कारण ब्रिटेन के कोस्टल इलाके में बने कई घर समुद्र में समा सकते हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के कॉर्नवाल, कुम्ब्रिया, डोरसेट, ईस्ट यॉर्कशायर, एसेक्स, केंट, आइल ऑफ वाइट, नॉर्थम्बरलैंड, नॉरफॉक और ससेक्स इलाके में बने घर सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में इस सदी के अंत तक 584 मिलियन पाउंड मूल्य के सैकड़ों घरों पर समुद्र में समाने का खतरा मंडरा रहा है.
लगातार फैल रहा समुद्र: क्लाइमेट एक्शन ग्रुप वन होम की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है. ब्रिटेन भी इससे अछूता नहीं हैं. रिपोर्ट में इसका भी जिक्र है कि पूरी धरती में तापमान बढ़ने के कारण समुद्र का स्तर लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र की बड़ी लहरे गंभीर तूफानों के दौरान हमारे तट से टकराती हैं. इस कारण सतह पर के चट्टान तेजी से उखड़ रहे हैं. ऐसे में रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में तट पर रहने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
रिपोर्ट में जोर देते हुए यह कहा गया है कि समुद्र के स्तर में इजाफे के कारण ब्रिटेन का तटों पर कटाव पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया तेजी से गर्म हो रही है. तूफान की संख्या में तेजी आयी है. इसके कारण बर्फ भी तेजी से पिघल रहे हैं और महासागर फैल रहा है. यानी ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का स्तर बढ़ जाता है.
80 हजार घरों के समुद्र में गिरने का खतरा: रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस तेजी से इंग्लैंड के समुद्र तटों के किनारे पड़ी चट्टानों का क्षय हो रहा है. उससे तटों के किनारे बसे घरों के समुद्र में समा जाने का खतरा काफी बढ़ गया है. एक आकलन के मुताबिक करीब 80 हजार घर समुद्र में समा सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र के किनारे घर बनाकर रहने वालों को अभी से ही सावधान हो जाना चाहिए. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर ऐसा होता है तो प्रभावित लोगों के लिए कोई बीमा या मुआवजा योजना उपलब्ध नहीं है. ऐसे में घर के मालिकों को इसका भुगतान करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










