PM Kisan Yojana : इन किसानों के खाते में नहीं आएगी 21वीं किस्त, जान लें काम की बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Sep 2025 11:17 AM
पीएम किसान योजना का अपडेट (File : Photo)
PM Kisan Yojana : 20वीं किस्त मिलने के बाद किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. कई किसान जानना चाहते हैं कि सरकार इसे कब जारी करेगी और उनकी बैंक खातों में राशि कब पहुंचेगी. 21वीं किस्त आने से पहले जान लें काम की बात.
PM Kisan Yojana : किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है. इस योजना के तहत अबतक किसानों के खाते में 20 किस्त आ चुके हैं. अब किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है. कई किसानों के मन में सवाल है कि सरकार कब इस योजना की 21वीं किस्त को जारी करेगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि योजना की 21वीं किस्त आने वाले नवंबर या दिसंबर महीने में सरकार जारी कर सकती है. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सरकार की ओर से डेट या महीने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि 21वीं किस्त किसानों के खाते में कब डाली जाएगी.
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त
वैसे किसान जो योजना में ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. जो किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा पाए हैं या जिन्होंने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दी थी, उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है. लेकिन यदि आपने ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन करवा लिया है और आपका बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें : आपके खाते में नहीं आए PM Kisan के पैसे तो ना लें टेंशन, बस घर बैठे कर दे ये काम
सरकार सालाना 6 हजार रुपये सीधे भेजती है किसानों के बैंक खाते में
भारत में करोड़ों लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं. आजादी के बाद किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं सरकार की ओर से चलाई गई, लेकिन फिर भी बहुत से किसान गरीबी रेखा के अंतर्गत अभी भी आते हैं. इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की. इस योजना के तहत सरकार सालाना 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में तीन किस्तों में भेजती है. हर किस्त में 2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










