करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म! अब किसी भी वक्त खाते में आ सकता पीएम किसान की 8वीं किस्त का पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (जिसे पीएम किसान भी कहा है) के करोड़ों लाभार्थी किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया. अब कुछ ही दिनों के अंदर उनके खाते में पीएम किसान की 8वीं किस्त का पैसा आने वाला है.
PM Kisan samman nidhi yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (जिसे पीएम किसान भी कहा है) के करोड़ों लाभार्थी किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया. अब कुछ ही दिनों के अंदर उनके खाते में पीएम किसान की 8वीं किस्त का पैसा आने वाला है. आज एक अप्रैल है और आज से ही अप्रैल का महीना भी शुरू हो गया है. इस योजना के तहत देश की मोदी सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को दो-दो हजार रुपये की सात किस्त का भुगतान कर चुकी है. इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा चुके किसानों को साल में छह हजार रुपये का भुगतान सरकार की ओर से किया जाता है.
अब आप अपना स्टेटस किसी भी वक्त चेक कर सकते हैं. इसमें आप यह चेक कर सकते हैं कि अभी तक आपको कितनी किस्त मिल चुकी है? कौन सी किस्त रुकी हुई है? अगर किस्त रुकी है, तो इसकी वजह क्या है? जिन कारणों से किस्त नहीं आई है, उन्हें ठीक करके आप अगली किस्त को पा सकते हैं.
-
पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
-
यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा.
-
यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा.
-
नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए. इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं.
-
आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर दर्ज कीजिए. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें.
-
यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी. यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई.
-
आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी.
-
यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




