PM Kisan Yojana : खाते में नहीं पहुंचा पैसा तो यहां घुमाएं फोन! टेंशन एकदम न लें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2023 1:46 PM

विज्ञापन

New Delhi: A farmer during the 'Kisan Garjana' rally, organised by Bharatiya Kisan Sangh (BKS), at Ramleela Maidan in New Delhi Monday, Dec. 19, 2022. The primary demand of the farmers is remunerative prices on the basis of input cost, rollback of GST on all kinds of farming activities and withdrawal of permission for GM crops. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI12_19_2022_000177A)

PM Kisan Yojana : आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके सहायता लेने में सक्षम हैं. जानें और दूसरा तरीका

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों की भलाई के लिए कई तरह की योजना चला रही है. इन योजनाओं में से सबसे ज्यादा चर्चा ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की देश में हो रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर इस योजना की 15वीं किस्त को जारी की थी. किसानों के खाते में 15वीं किस्त पहुंचे दस दिन से ज्यादा का समय हो गया है. हालांकि कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंच पाया और वे अभी भी इंतजार में हैं. ऐसे किसानों के मन में केवल एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर अकाउंट में योजना का पैसा क्यों नहीं आया.

देश में ऐसे किसानों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने का काम किया है. इतना करने के बाद भी इन किसानों के खाते में 15वीं किस्त नहीं पहुंची. यदि आप भी ऐसे किसानों की श्रेणी में हैं तो टेंशन न लें. आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. जानें तरीका..

-यदि आपके खाते में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो बिना देर किए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001155266 पर कॉल कर लें.

-पीएम किसान योजना के दूसरे हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल करके आप अपनी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. यहां अपनी शिकायत दर्ज कर दें.

-इसके अलावा आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करने में सक्षम हैं. इसकी सहायता से भी आप अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में अब मिलेगा 10 हजार रुपया! जानें सरकार की क्या है योजना

यहां आपको खास तौर पर बता दें कि जिन किसानों ने अभी तक योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है. उनके खाते में पीएम किसान योजना के पैसे केंद्र सरकार की ओर से नहीं डाले जाएंगे. ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को कराने की जरूरत है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola